
पेशावर हमले से दहला पाकिस्तान, तैयार करने में जुटा मास्टर प्लान
AajTak
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ खान ने संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में आतंकियों का मिलकर मुकाबला करने की बात की. उन्होंने कहा कि आतंकियों के खिलाफ सेना नया ऑपरेशन शुरू कर सकती है. लेकिन इस पर फैसला उच्चस्तरीय राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) में लिया जाएगा.
पाकिस्तान के पेशावर में आत्मघाती हमले के बाद देशभर में अलर्ट की स्थिति बनी हुई है. इस हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. हमले के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने सभी राजनीतिक दलों से आतंक के खिलाफ एकजुट होने को कहा है.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ खान का कहना है कि सिर्फ एक संप्रदाय या समाज के एक वर्ग को नहीं बल्कि पूरे देश को निशाना बनाने वाले इन आतंकियों के खिलाफ हम सभी को एकजुट होना पड़ेगा.
संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में ख्वाजा आसिफ से आतंकियों के खिलाफ सेना के किसी तरह के नए ऑपरेशन के बारे में पूछा गया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि आतंक के सफाए के लिए नया मिलिट्री ऑपरेशन शुरू करने का फैसला उच्चस्तरीय राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) में लिया जाएगा.
उन्होंने कहा कि यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा समिति का है. इस तरह के फोरम पर ऐसी चीजों पर फैसला नहीं लिया जा सकता.
उन्होंने बाद में संसद को संबोधित करते हुए सभी राजनीतिक दलों से आतंकियों के खिलाफ एकजुट होने को कहा.
उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जर्ब-ए-अज्ब ऑफरेशन के समय जिस तरह की सहमति थी, वैसी सहमति की आज की जरूरत है. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री इस दिशा में कोई कदम उठाएंगे.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








