
पेरेंट्स के सुसाइड का बदला, फुफेरा भाई टारगेट पर... फिर लड़की ने पार कर दी हैवानियत की हद
AajTak
नोएडा में एक युवती ने अपनी मौत की नकली साजिश रची. उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक लड़की की हत्या कर दी. इसके बाद शव के चेहरे को जला दिया. ताकि कोई उसे पहचान न कर पाए. इसके बाद युवती ने प्रेमी के साथ भागकर शादी कर ली. आरोपी युवती के भाई ने बहन को मरा मानकर दूसरी लड़की का अंतिम संस्कार भी कर दिया.
नोएडा में हेमलता मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी पायल भाटी ने मां बाप की आत्महत्या का फुफेरे भाई से बदला लेने और प्रेमी के साथ शादी करने के लिए अपनी ही मौत की साजिश रची थी. वह इस साजिश में सफल हो सके, इसके लिए उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. साजिश को अंजाम देने के लिए उसने एक निर्दोष लड़की की जान तक ले ली. उसके चेहरे को तेजाब डालकर बुरी तरह से जलाया, ताकि उसकी पहचान न हो सके. आरोपी पायल ने अपने प्रेमी अजय ठाकुर के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया.
पायल ने सीरियल 'कुबूल से' पूरा आइडिया लिया. पायल ने इसके लिए अपने जैसी दिखने वाली हेमलता को बढ़पुरा स्थित अपने घर पर बुलाया. दोनों ने घर वालों को नींद की गोली दी, ताकि किसी को कुछ पता न चले. फिर पायल ने प्रेमी संग मिलकर हेमलता की हत्या कर दी. इसके बाद शव का चेहरा जलाया और दोनों वहां से फरार हो गए.
पायल समझकर परिजनों ने हेमलता का किया अंतिम संस्कार पायल के परिजनों ने शव उसका समझकर पुलिस को सूचना दी. हेमलता का चेहरा जला हुआ था और कद काठी में वह पायल की तरह थी. ऐसे में कोई यह समझ नहीं पाया कि वह पायल है या और कोई. डेडबॉडी के पास एक सुसाइड नोट मिला, जिस पर लिखा था, मेरा चेहरा जल गया है, अब मैं इस चेहरे के साथ नहीं जीना चाहती. पायल के भाई ने बॉडी को अपनी बहन समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया.
हेमलता की हत्या के बाद पायल ने प्रेमी के साथ की शादी पायल भाटी और अजय ठाकुर की मुलाकात दो साल पहले फेसबुक के जरिए हुई थी. बाद में दोनों में प्यार हो गया. हेमलता की हत्या के बाद पायल और अजय ने 27 नवंबर को बुलंदशहर में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली. पायल अपने मां बाप की आत्महत्या के पीछे बुआ के लड़के सुनील को वजह मानती थी. ऐसे में दोनों ने सुनील की हत्या की साजिश शुरू कर दी. दोनों तमंचा खरीद कर रेकी कर रहे थे. लेकिन वे वारदात को अंजाम देते, उससे पहले पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
कैसे खुला राज?
इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब हेमलता के भाई ने पुलिस में अपनी बहन के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने हेमलता का नंबर ट्रेस किया, तो किसी अजय का नंबर मिला. ये अजय पायल का प्रेमी था. जब अजय से पूछताछ की गई, तो उसने पूरा मामला बताया. पुलिस ने हेमलता के कपड़े और मोबाइल बुलंदशहर में उस कमरे से बरामद किए, जहां शादी करने के बाद पायल और अजय रह रहे थे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









