
पेमेंट सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में OnePlus, इस तरह से करेगा काम
AajTak
OnePlus अब पेमेंट सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी आने वाले समय में OnePlus यूजर्स को इनबिल्ट पेमेंट वॉलेट ऐप दे सकती है.
चीनी स्मार्टफोन मेकर OnePlus भारत में पेमेंट सर्विस लेकर आ सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus एनएफसी बेस्ड मोबाइल पेमेंट सर्विस लॉन्च करेगा जिससे Google Pay जैसे दूसरे पेमेंट ऐप्स को टक्कर मिल सकती है. टिप्स्टर मुकुल शर्मा के मुताबिक OnePlus ने पेमेंट सर्विस के लिए ट्रेडमार्क फाइल किया है. यहां एक डॉक्यूमेंट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है जहां वर्ड मार्क में OnePlus Pay देखा जा सकता है. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि कंपनी OnePlus Pay की शुरुआत कब करेगी. मुमकिन है OnePlus Pay को कंपनी अलग से नहीं, बल्कि अलगे Oxygen OS के अपडेट के साथ पेश करे.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












