
पेट में अच्छे बैक्टीरिया की ग्रोथ बढ़ाएगा ये फल, डाइजेशन के साथ ओवरऑल हेल्थ भी रहेगी अच्छी
AajTak
पेट में दोनों तरह के बैक्टीरिया होते हैं, अच्छी भी और बुरे भी. अच्छे बैक्टीरिया पेट को सही रखते हैं जिससे डाइजेशन सही रहता है. गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम प्रोबायोटिक करते हैं. प्रोबायोटिक को बढ़ाने के लिए कौन सा फल खा सकते हैं, इस बारे में जानेंगे.
प्रोबायोटिक्स क्या हैं? इस बारे में काफी लोगों को नहीं पता होगा. दरअसल, प्रोबायोटिक्स जीवित बैक्टीरिया और यीस्ट हैं जो आपके लिए अच्छे हैं, खासकर आपके पाचन तंत्र के लिए. हमारा शरीर अच्छे और बुरे दोनों तरह के बैक्टीरिया से भरा होता है. प्रोबायोटिक्स को अक्सर "अच्छा" या "सहायक" बैक्टीरिया के रूप में जाना जाता है. वह आपके पेट की हेल्थ को सही रखने में मदद करते हैं. अब कई लोग प्रोबायोटिक्स की पूर्ति के लिए सप्लीमेंट लेते हैं लेकिन उनसे आगे चलकर नुकसान भी हो सकता है. ऐसे में एक साइंटिस्ट ने एक ऐसा फल बताया है जो प्रोबायोटिक्स का सबसे अच्छा सोर्स है.
प्रोबायोटिक कैसे काम करते हैं?
एंटीबायोटिक्स लेने के बाद जब किसी के शरीर में अच्छे बैक्टीरिया की कमी हो जाती है तो प्रोबायोटिक्स उनकी पूर्ति करता है. यह आपके शरीर में गट हेल्थ को मेंटेन करते हैं और बुरे बैक्टीरिया को आप पर हावी नहीं होने देते.
वैज्ञानिक और डाइट एक्सपर्ट डॉ. एमिली लीमिंग का कहना है कि प्रोबायोटिक्स के लिए सेब (Apple) अच्छा ऑपशंस हो सकता है. इसमें 100 मिलियन रोगाणुओं की प्रोबायोटिक शक्ति होती है. यह सप्लीमेंट की अपेक्षा सस्ता भी होता है.
अन्य विशेषज्ञों का भी कहना है कि सेब वास्तव में आंत की हेल्थ के लिए अच्छा है. अनाज और फलों जैसी चीजों से आपको मिलने वाले सभी फाइबर और पॉलीफेनोल्स काफी फायदेमंद होते हैं.
लीमिंग ने अपनी बुक vजीनियस गट: हाउ टू ईट फॉर योर सेकेंड ब्रेन' में बताया है, 'प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थों के सेवन से आपके मूड से लेकर आपकी त्वचा की टोन तक, सब कुछ बेहतर हो सकता है. सेब में विशेष रूप से पेक्टिन नाम का प्रोबायोटिक फाइबर होता है जो आपके 'अच्छे' आंत बैक्टीरिया को पोषण देता है.'

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












