
पेट दर्द से परेशान था लड़का, डॉक्टर को बताया- 4 दिन पहले निगल लिए थे 200 चुंबक
AajTak
पेट दर्द से परेशान एक लड़का जब डॉक्टर के पास पहुंचा तो उसने एक चौंकाने वाला खुलासा किया. डॉक्टरों के उसने बताया कि वह छोटे-छोटे सैकड़ों चुंबक निगल गया है. इसके बाद डॉक्टरों के सामने पेट से चुंबक निकालना एक चुनौती बन गई.
न्यूजीलैंड में 13 साल का एक लड़का पेट दर्द से परेशान था. जब वह डॉक्टर के पास गया तो उससे पूछा गया कि पिछले कुछ दिनों में उसने क्या-क्या खाया-पिया है. इस वह लड़के ने चौंकाने वाला खुलासा किया. उसने कहा कि वह 100 से ज्यादा छोटे-छोटे चुंबक निगल गया है.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, जब डॉक्टरों ने लड़के के पेट का एक्सरे और अन्य जांच की तो पता चला कि उसकी आंत में छोटे-छोटे सैकड़ों चुंबक फंसे हुए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि ये चुम्बक चीनी शॉपिंग साइट टेमू से खरीदे गए थे.
4-5 दिन पहले निगले थे चुंबक चुंबक निगलने के बाद उसके पेट में दर्द शुरू हो गया. चार दिन बाद पेट दर्द काफी बढ़ गया. तब वह डॉक्टर के पास पहुंचा. उसे देश के नॉर्थ आइलैंड स्थित टौरंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने जांच में पाया कि लड़के ने 100 से अधिक उच्च-शक्ति वाले चुम्बक निगल लिए थे
न्यूजीलैंड मेडिकल जर्नल में शुक्रवार को प्रकाशित केस रिपोर्ट के अनुसार, उसने डॉक्टरों को बताया कि उसने लगभग एक सप्ताह पहले 80 से 100 छोटे नियोडिमियम चुम्बक निगल लिए थे, लेकिन बाद में डॉक्टरों ने उसकी आंत से लगभग 200 चुम्बक निकाले.
आंत में फंसकर उसे चुंबक ने क्षतिग्रस्त कर दिया था एक्स-रे से पता चला कि उसकी आंतों के विभिन्न भागों में चुम्बकों की चार श्रृंखलाएं फंसी हुई थीं, जो एक-दूसरे को खींच रही थीं और आस-पास के सेल्स में रक्त प्रवाह को रोक रही थीं. डॉक्टरों ने बताया कि दबाव के कारण नेक्रोसिस के कई पैच बन गए थे. इसके लिए आपातकालीन सर्जरी की जरूरत थी.
ऑपरेशन में चुम्बक और क्षतिग्रस्त आंत के कुछ हिस्सों को निकाला गया. डॉक्टर बिनुरा लेकामलागे, लुसिंडा डंकन-वेरे और निकोला डेविस ने मेडिकल रिपोर्ट में लिखा है कि लड़के को, जिसका नाम नहीं बताया गया है, अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले आठ दिन अस्पताल में बिताने पड़े.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











