
पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने दो रुपये घटाए दाम
AajTak
लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर दी है. घटे हुए दाम देशभर में शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू होंगे.
लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर दी है. घटे हुए दाम देशभर में शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू होंगे. वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि पेट्रोल और डीज़ल के दाम 2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है.
उन्होंने कहा कि जब विश्व मुश्किल दौर से गुज़र रहा था, विकसित और विकासशील देशों में पेट्रोल के दामों में 50-72 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुई और हमारे आसपास के कई देशों में तो पेट्रोल मिलना बंद हो गया. 50 साल के सबसे बड़े तेल संकट के बावजूद पीएम मोदी के दूरदर्शी और सहज नेतृत्व के कारण मोदी के परिवार पर आंच नहीं आई.
केंद्र सरकार के इस फैसले से पहले राजस्थान में भजनलाल सरकार ने आमजन को बड़ी राहत दी. साथ ही सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल में वैट 4 फीसदी कम कर दिया है. इससे पेट्रोल 1.40 रुपये से लेकर 5.30 रुपये तक सस्ता हो गया है. वहीं, डीजल 1.34 रुपये से लेकर 4.85 रुपये तक सस्ता हो गया है. सीएम भजन लाल शर्मा ने बताया कि पेट्रोल-डीजल पर वैट कम किए जाने से राज्य सरकार पर 1500 करोड़ रुपए का भार राज्य सरकार पर आएगा. पेट्रोलियम पदार्थों के घटे हुए दाम शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू होंगे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











