
पेट्रोल-डीजल सस्ता: कांग्रेस बोली-10 रुपये बढ़ाकर 9.5 रुपये कम किए, लोगों को मूर्ख न बनाए सरकार
AajTak
सरकार ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटा दिया. केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है.
केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटा दिया. जिसके बाद पेट्रोल 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर सरकार के इस फैसले पर कई सवाल खड़े किए. उन्होंने ट्वीट में लिखा, प्रिय वित्त मंत्री, आज पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर है. आपका कहना है कि कीमत 9.50 रुपये कम हो जाएगी.
'जनता को मूर्ख न बनाए सरकार' 21 मार्च, 2022 यानी 60 दिन पहले पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर थी. 60 दिनों में आपने पेट्रोल की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की और अब इसे 9.50 रुपये प्रति लीटर कम कर दिया. जनता को मूर्ख न बनाएं.
'पहले दाम बढ़ाया फिर घटा दिया' उन्होंने आगे लिखा, प्रिय वित्त मंत्री, आज डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर है. आपका कहना है की इसकी कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी. 21 मार्च, 2022 यानी 60 दिन पहले डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रति लीटर थी. 60 दिनों में आपने डीजल की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की और अब इसे 7 रुपये प्रति लीटर कम कर दिया. लोगों को बेवकूफ बनाना बंद करिए.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुल्क में कटौती की जानकारी देते हुए कहा, हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कमी कर रहे हैं. इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी. इससे सरकार के राजस्व पर हर साल करीब एक लाख करोड़ रुपये का भार आएगा.
'दाम घटे, प्रधानमंत्री जी और वित्त मंत्री जी का अभिनंदन' वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, मा.प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman जी ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क रु. 8 और डीजल पर रु.6 प्रति लीटर कम करने की घोषणा की. इस जनहितकारी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी और वित्त मंत्री जी का प्रदेशवासियों की ओर से अभिनंदन करता हूं.
'जनता से 26 लाख करोड़ रुपये की लूट' कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने ट्वीट किया, पेट्रोल पर 8 वर्षों में उत्पाद शुल्क में 531% और डीजल में 206% की वृद्धि की गई है. जनता से 26 लाख करोड़ रुपये की लूट हुई है. पिछले 2 महीनों में पेट्रोल में 10 रुपये की वृद्धि हुई है और आज 9.50 रुपये की कटौती कर दी गई.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







