
पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाने पर सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना, बोले- BJP कर रही लूट
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर में जहां लोग पहले से ही परेशान हैं, तो वहीं पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने से अब महंगाई की मार भी झेलनी होगी. पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने को लेकर कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने भी केंद्र पर निशाना साधा है.
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले आठ दिनों में पेट्रोल पर 1.40 व डीजल पर 1.30 रुपया प्रति लीटर रेट बढ़ाया है. जहां देश की 130 करोड़ जनता आज कोरोना महामारी से जूझ रही है, तो वहीं चुनाव खत्म होते ही बीजेपी ने लूट का खेल शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि आज देश में हालात बहुत ज्यादा खराब हैं. कोरोना के टेस्ट पूरे नहीं हो पा रहे हैं और ना हीं उनकी रिपोर्ट समय पर आ पा रही है. हॉस्पिटल में डॉक्टर, ऑक्सीजन, दवाई और बेड की कमी है, जिससे हर रोज गांव-मोहल्लों में मौतें हो रही हैं. भारत के लोग इस कठिन आर्थिक मंदी और महामारी की दूसरी लहर का सामना करते हुए अपने जीवन को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन निष्ठुर सरकार उन्हें उचित आर्थिक सहायता और मुश्किल समय में राहत की उम्मीद देने की बजाय हर रोज डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि का बोझ डाल मुनाफाखोरी व जबरन वसूली कर रही है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











