
पेट्रोल-डीजल के दाम चरम पर, प्राइवेट कंपनियों के हाथों में जाएगा देश का स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम भंडार?
AajTak
देश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने कोहराम मचाया हुआ है. इस वजह से महंगाई ने भी अलग रफ्तार पकड़ी हुई है. इस बीच सरकार ने देश के स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व (SPR) के एक हिस्से को री-एक्सपोर्ट करने के लिए एक बड़ा फैसला किया है.
देश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने कोहराम मचाया हुआ है. इस वजह से महंगाई ने भी अलग रफ्तार पकड़ी हुई है. इस बीच सरकार ने देश के स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व (SPR) के एक हिस्से को री-एक्सपोर्ट करने के लिए एक बड़ा फैसला किया है. (Photos : Getty) रॉयटर्स की खबर के मुताबिक केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने इसी महीने देश के मौजूदा SPR की आधी क्षमता का उपयोग प्राइवेट कंपनियों को करने की अनुमति दे दी है. कंपनियों को SPR की आधी लिमिट लीज पर दी जाएगी. भारत अभी अपनी जरूरत का 80% कच्चा तेल आयात करता है. वह दुनिया में कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा आयातक और उपभोक्ता है. ऐसे में सरकार ने दक्षिण भारत में तीन जगह पर SPR बनाए हैं जिनमें 50 लाख टन तक कच्चा तेल स्टोर किया जा सकता है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












