
पेगासस मुद्दा: सिद्धू के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बुलाया गया कांग्रेस का प्रदर्शन रद्द
AajTak
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मीडिया को गुरुवार को होने वाले प्रोटेस्ट मार्च की जानकारी दी थी. लेकिन इसे आखिरी वक्त में रद्द कर दिया गया. बताया जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू विधायकों की संख्या जुटाने और शक्ति प्रदर्शन के चलते अमृतसर और तरनतारन में विधायकों के घर जाकर डोर टू डोर मीटिंग करने में व्यस्त हैं.
पेगासस जासूसी मामले को लेकर पूरे देश में घमासान मचा है. इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल सरकार को घेरने की कोशिश में जुटे हैं. जासूसी मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस ने भी गुरुवार को 11 बजे विरोध प्रदर्शन बुलाया था. नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद यह पहला विरोध प्रदर्शन था. लेकिन आखिर वक्त में इसे रद्द कर दिया गया.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











