
पेगासस जासूसी कांड पर संसद में चर्चा की मांग, साथ आए 14 विपक्षी दल, राहुल बोले- पीछे नहीं हटेंगे
AajTak
बताया जा रहा है कि इसको लेकर 10 दलों की ओर से नोटिस दिया जाएगा, जिस पर राहुल गांधी का भी हस्ताक्षर होगा. अभी तक विपक्ष अलग-अलग मुद्दों पर बंटा हुआ था, लेकिन इस बैठक के बाद एक साथ पेगासस के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी है.
पेगासस जासूसी कांड को लेकर संसद में जोरदार हंगामा जारी है. विपक्ष की ओर से इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की जा रही है. आज (28 जुलाई) सत्र की कार्यवाही से पहले विपक्षी दलों ने एक बैठक की. इस बैठक में 14 राजनीतिक दल शामिल हुए. विपक्ष दलों की बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि पेगासस जासूसी कांड को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











