
पेंशन कानून में बदलाव की तैयारी, आम लोगों को होगा ये फायदा!
AajTak
केन्द्र सरकार पेंशन कानून में बदलाव की तैयारी कर रही है. इससे एक तरफ जहां पेंशन रेग्युलेटर PFRDA को ज्यादा अधिकार मिलेंगे, वहीं आम आदमी को भी कई सारे फायदे होंगे. जानिए पूरी खबर...
केन्द्र सरकार पेंशन कानून में बदलाव की तैयारी कर रही है. इससे एक तरफ जहां पेंशन रेग्युलेटर PFRDA को ज्यादा अधिकार मिलेंगे, वहीं आम आदमी को भी कई सारे फायदे होंगे. जानिए पूरी खबर... (Photo : Getty) सूत्रों के हवाले से दी गई टीओआई की खबर के मुताबिक पेंशन कानून में बदलाव के बाद PFRDA के पास ज्यादा अधिकार होंगे. PFRDA आम लोगों को रिटायरमेंट के वक्त उनके फंड विड्रॉल करने में पहले से ज्यादा फ्लैक्सिबिलिटी ऑफर कर सकेगा. कानून में बदलाव के बाद आम लोगों के लिए पेंशन फंड निकालने से जुड़े कई नियम आसान हो जाएंगे. पेंशन कानून में संभावित बदलाव के बाद आम लोग रिटायरमेंट के वक्त ‘सिस्टमेटिक विड्रॉल प्लान’ में निवेश कर सकेंगे. वहीं वह महंगाई से लिंक एन्युनिटीज का विकल्प भी चुन सकेंगे. इसके अलावा उनके पास अपने रिटायरमेंट फंड के एक हिस्से को अलग-अलग एन्युनिटी प्लान में निवेश करने का ऑप्शन होगा, ताकि उन्हें उनके फंड पर अच्छा रिटर्न मिल सके. (Photo : Getty)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












