
पेंशनर्स को अब से व्हाट्सएप, ई-मेल पर मिलेगी पेंशन स्लिप, नहीं काटने होंगे बैंक के चक्कर!
AajTak
केन्द्र सरकार के पेंशनर्स को अब से पेंशन स्लिप व्हाट्सएप या ई-मेल पर आया करेगी. इसके लिए सरकार ने बैंकों को निर्देश जारी किए हैं. इससे केंद्र सरकार के करीब 60 लाख पेंशनर्स को बड़ी राहत मिलेगी.
अभी तक शायद आप इतना ही जानते होंगे कि कॉरपोरेट जगत में काम करने वाले कर्मचारियों को उनकी सैलरी स्लिप ई-मेल पर मिलती है. लेकिन बहुत जल्द केन्द्र सरकार के पेंशनर्स को उनकी पेंशन स्लिप भी ई-मेल, व्हाट्सएप या एसएमएस से मिल जाया करेगी. इसके लिए बैंकों को जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं. वहीं कल पेंशनर्स के DR को लेकर एक अहम बैठक भी होनी है.(Photo : Getty) केन्द्र सरकार ने पेंशन बांटने वाले बैंकों निर्देश दिया है कि 60 लाख पेंशनर्स के लिए Ease of Living को ध्यान में रखते हुए वे सभी उनकी पेंशन स्लिप को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जारी करें. इसे वह उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस या ई-मेल पर भेज सकते हैं. और अगर जरूरत पड़े तो या व्हाट्स्एप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी यूज कर सकते हैं. इससे पेंशनर्स को बात-बात पर बैंक के चक्कर नहीं काटने होंगे. (Photo : Getty) मिंट की खबर के मुताबिक बैंकों को पेंशनर्स को पेंशन स्लिप में पूरा ब्रेकअप भेजना होगा. यानी कि उनकी पेंशन में बेसिक कितना है और कितना डीयरनेस रिलीफ मिला, इसकी पूरी जानकारी देनी होगी. इसी के साथ उनकी कर देनदारी क्या है, इसकी जानकारी भी उनकी पेंशन स्लिप में होगी. (Photo : Getty)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












