
पेंटागन की लीक 'टॉप सीक्रेट फाइलों' से नया खतरा! अमेरिका ही नहीं ये देश भी आएंगे मुसीबत में
AajTak
अमेरिका के 100 से अधिक खुफिया दस्तावेज लीक हुए हैं, जो यूकेन युद्ध, रूस और यूक्रेन की युद्ध क्षमताओं के आकलन, युद्ध में उनके सैनिकों की भागीदारी और रूस चीन और मध्यपूर्व से जुड़ी गोपनीय जानकारी शामिल हैं.
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन (Pentagon) से लीक हुई 'टॉप सीक्रेट फाइलों' ने दुनियाभर में कोहराम मचा दिया है. इन खुफिया दस्तावेजों के लीक होने से न सिर्फ अमेरिका के अन्य देशों से उसके संबंधों पर असर पड़ेगा बल्कि इससे उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरा पहुंचने की आशंका जताई जा रही है.
लेकिन सवाल ये है कि पेंटागन के इन खुफिया दस्तावेजों में आखिर ऐसा क्या था, जिससे अमेरिका के दुनियाभर के देशों से उसके रिश्तों पर असर पड़ सकता है?
एक समय था, जब 2013 में विकिलीक्स के जूलियन असांजे ने अमेरिका के 7 लाख खुफिया दस्तावेजों को सार्वजनिक कर तहलका मचा दिया था. पूर्व सीआईए अधिकारी और कंप्यूटर एक्सपर्ट एडवर्ड स्नोडेन ने अमेरिकी सरकार के खुफिया दस्तावेजों को लीक कर भूचाल ला दिया था. इन खुफिया दस्तावेजों के लीक होने का झटका इतना जबरदस्त था कि बाइडेन प्रशासन को इसकी जांच के आदेश देने पड़े.
लेकिन खुफिया दस्तावेजों के लीक होने का सिलसिला यहीं नहीं थमा. एक बार फिर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की गोपनीय फाइलें लीक हुईं हैं.
लीक गोपनीय दस्तावेज
अमेरिका के 100 से अधिक खुफिया दस्तावेज लीक हुए हैं, जो यूकेन युद्ध, रूस और यूक्रेन की युद्ध क्षमताओं के आकलन, युद्ध में उनके सैनिकों की भागीदारी और रूस, चीन और मध्यपूर्व से जुड़ी गोपनीय जानकारी शामिल हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











