
पूर्व DGP के बेटे की मौत मामले में PM रिपोर्ट से आया नया ट्विस्ट, अब परिवार से भी होगी पूछताछ
AajTak
पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से नया मोड़ आ गया है. अब एसआईटी ने मुस्तफा परिवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया है.
पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की रहस्यमय मौत के मामले की जांच के लिए गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने मुस्तफा परिवार के सदस्यों को पूछताछ के लिए बुलाया है. उनके जल्द ही जांच में शामिल होने की उम्मीद है. मामले की जांच कर रही SIT के प्रमुख एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया कि अकील की मौत के सटीक कारण का पता लगाना प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि मृतक की मेडकिल हिस्ट्री का भी पता लगाया जाएगा और हर पहलू को बारीकी से खंगाला जाएगा.
बता दें कि 16 अक्टूबर को पंचकूला के सेक्टर-4 स्थित आवास में 35 वर्षीय अकील अख्तर को बेहोशी की हालत में पाया गया था. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. अकील पेशे से वकील थे. शुरुआत में इसे आत्महत्या माना गया, लेकिन मलेरकोटला निवासी शमशुद्दीन चौधरी की शिकायत पर 20 अक्टूबर को पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी व पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, बेटी निशात अख्तर और बहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी.
अकील ने पिता पर लगाए थे गंभीर आरोप
शमशुद्दीन द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अकील की पंचकूला स्थित उनके आवास पर 'संदिग्ध परिस्थितियों' में मृत्यु हुई. उन्होंने अपनी शिकायत में पारिवारिक कलह की बात कही है और 27 अगस्त को अकील द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो का हवाला दिया गया है. वीडियो में अकील ने कहा था कि उनके पिता मोहम्मद मुस्तफा का उनकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है.
यह भी पढ़ें: पंजाब के Ex DGP के बेटे का एक और वीडियो... घरवालों को 'क्लीन चिट' देता आया नजर, पहले लगाए थे पिता पर बहू से 'संबंध' रखने के आरोप

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










