'पूर्व CM के बेटे की शादी के लिए भ्रष्टाचार', विजिलेंस ब्यरो के पास पहुंची चरणजीत सिंह चन्नी की शिकायत
AajTak
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह भ्रष्टाचार चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे की शादी का खर्चा मैनेज करने के लिए किया गया था. बठिंडा के भागु गांव निवासी राजविंदर सिंह ने इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो से की है. जिसमें कहा गया है कि इस उद्घाटन समारोह में एक करोड़ 47 लाख रुपए का खर्चा हुआ, जो बाजार के रेट से अधिक है.
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी विजिलेंस ब्यूरो की रडार पर आ गए हैं. दरअसल, ब्यूरो के पास एक शिकायत की गई है, जिसमें कहा गया है कि 19 नवंबर 2021 को चमकौर साहिब में जो दास्तान-ए-शहादत थीम पार्क का उद्घाटन हुआ था, उसके प्रबंधों में भ्रष्टाचार हुआ है. शिकायत के तथ्यों की जांच में अधिकारी जुट गए हैं.
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह भ्रष्टाचार चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे की शादी का खर्चा मैनेज करने के लिए किया गया था. बठिंडा के भागु गांव निवासी राजविंदर सिंह ने इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो से की है. जिसमें कहा गया है कि इस उद्घाटन समारोह में एक करोड़ 47 लाख रुपए का खर्चा हुआ, जो बाजार के रेट से अधिक है.
बता दें कि 17 एकड़ में फैले दास्तान-ए-शहादत थीम पार्क को बनाने में 10 साल लग गए और इस पर लगभग ₹55 करोड़ का खर्चा आया है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जो भी प्रबंध चाहे, वह चाय, खाना अथवा टेंट वगैरा हों, वह बाजार के रेट से ज्यादा रेट पर लिए गए और इन्हें लगाने के लिए जो ठेका दिया गया, उस ठेके को अलॉट करते वक्त भी सरकार के जो नियम हैं, उनकी अवहेलना हुई है. कारण, एक ही दिन में टेंडर पब्लिश करके सिंगल बिल्डर पार्टी को एक ही दिन में टेंडर को अलॉट कर दिए गए.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











