
पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने की बाइडेन और कमला हैरिस की प्रशंसा, देखें US टॉप-10
AajTak
शिकागो में चल रहे डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन का तीसरा दिन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के नाम रहा. बिल क्लिंटन ने राष्ट्रपति जो बाइडेन और कमला हैरिस की जमकर तारीफ की. इसके आलावा क्लिंटन ने डोनाल्ड ट्रंप की उम्र को लेकर मजाक उड़ाया. देखें US टॉप-10.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











