
'पूर्व मुख्यमंत्री से हजार गुना बेहतर हैं सीएम आतिशी', केजरीवाल पर दिल्ली के LG ने कसा तंज
AajTak
अपने भाषण में एलजी ने कहा, 'मुझे खुशी है कि आज दिल्ली की मुख्यमंत्री महिला हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'मैं ये बड़े विश्वास के साथ कह सकता हूं कि ये अपने पूर्ववर्ती से एक हजार गुना बेहतर हैं.' जाहिर है कि एलजी की यह टिप्पणी दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तंज था.
दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार के बीच की तल्खी जगजाहिर है. सरकारी फाइलों और विकास परियोजनाओं को लेकर ज्यादातर दोनों आमने-सामने ही रहते हैं. लेकिन शुक्रवार को एक ऐसा मौका आया जब दिल्ली के एलजी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री की मौजूदगी में उनकी तारीफ की.
पूर्व CM से 1000 गुना बेहतर
एलजी वीके सक्सेना शुक्रवार को IGDTUW के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी भी मौजूद थीं. अपने भाषण में एलजी ने कहा, 'मुझे खुशी है कि आज दिल्ली की मुख्यमंत्री महिला हैं.'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं ये बड़े विश्वास के साथ कह सकता हूं कि ये अपने पूर्ववर्ती से एक हजार गुना बेहतर हैं.' जाहिर है कि एलजी की यह टिप्पणी दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तंज था.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











