
'पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी ने ली 1.6 करोड़ की घूस', पूर्व सचिव के बयान पर STF करेगी पूछताछ
AajTak
आयुष घोटाले का मामला NEET 2021 की परीक्षा से जुड़ा है. इसमें बड़े स्तर पर धांधली का आरोप है. असल में इस परीक्षा में कम मेरिट के 891 छात्रों को उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक होम्योपैथिक और यूनानी कॉलेज में एडमिशन दिया गया था. बड़ी बात ये थी कि मेरिट में कम नंबर पाने वाले छात्रों को अच्छे कॉलेजों में एडमिशन दे दिया गया.
उत्तर प्रदेश के आयुष घोटाले में जांच कर रही STF की टीम पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी से पूछताछ करेगी. STF की टीम धर्म सिंह सैनी से उनके पूर्व सचिव राजकुमार दिवाकर के बयान के आधार पर पूछताछ करेगी. दरअसल, राजकुमार दिवाकर ने एसटीएफ को दिए बयान में कहा था कि आयुष कॉलेज को मान्यता देने के लिए मंत्री धर्म सिंह सैनी को घूस मिली थी.
दरअसल, यह पूरा मामला NEET 2021 की परीक्षा से जुड़ा है, जिसमें बड़े स्तर पर धांधली हुई थी. असल में इस परीक्षा में कम मेरिट के 891 छात्रों को उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक होम्योपैथिक और यूनानी कॉलेज में एडमिशन दिया गया था. सर्वाधिक गड़बड़ी आयुर्वेदिक कॉलेज में एडमिशन में सामने आई थी. बड़ी बात ये थी कि मेरिट में कम नंबर पाने वाले छात्रों को अच्छे कॉलेजों में एडमिशन दे दिया गया. इनमें से कुछ छात्रों को बिना नीट परीक्षा दिए ही एडमिशन मिल गया था. इस मामले में पिछले साल नंबर में हजरतगंज में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. चार्जशीट में इन 15 आरोपियों के नाम
आयुष प्रवेश घोटाले मामले में यूपी एसटीएफ ने हाल ही में चार्जशीट दाखिल की थी. इस चार्जशीट में पूर्व निदेशक एसएन सिंह, डॉ रमाकांत सिंह राजेश सिंह, कैलाश चंद भास्कर समेत 15 आरोपियों के नाम हैं. पूर्व सचिव ने आरोप लगाया है कि आयुष में यूजी की मान्यता के लिए धर्म सिंह सैनी के 1 करोड़ 10 लाख और पीजी के लिए 50 लाख रुपए की घूस मिली है.
एसटीएफ ने प्रो एस एन सिंह (पूर्व निदेशक आयुर्वेद), डॉ उमाकांत (पूर्व प्रभारी शिक्षा आयुर्वेद), राजेश सिंह (वरिष्ठ सहायक आयुर्वेद निदेशालय), कैलाश चंद भास्कर (कनिष्ठ सहायक आयुर्वेद निदेशालय), कुलदीप वर्मा, प्रबोध सिंह (ए जी एम अपट्रान पावर ट्रॉनिक्स लिमिटेड), रूपेश श्रीवास्तव (तकनीकी सलाहकार अपट्रान पावर ट्रॉनिक्स लिमिटेड), गौरव गुप्ता (डायरेक्टर वी-3 सॉफ्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड), हर्षवर्धन तिवारी (डायरेक्टर टेक्नो ओसियन प्राइवेट लिमिटेड), सौरभ मौर्या (डायरेक्टर टेक्नो ओसियन प्राइवेट लिमिटेड), इंद्रदेव मिश्रा (डायरेक्टर रिमार्क टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड), रूपेश रंजन पाण्डेय (डायरेक्टर रिमार्क टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड), विजय यादव (चेयरपर्सन KVS इंस्टीट्यूट), धर्मेंद्र यादव (मैनेजर विजय आयुर्वेद) और आलोक त्रिवेदी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.
चुनाव से पहले बीजेपी से सपा में आए थे सैनी
धर्म सिंह सैनी योगी की पिछली सरकार में आयुष मंत्री थे. विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी पर पिछड़ों की उपेक्षा का आरोप लगाया था और पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उन्होंने सपा का दामन थाम लिया. सैनी सपा के टिकट पर सहारनपुर की नकुड़ सीट से चुनाव लड़े थे. लेकिन इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा. चुनाव हारने के बाद सैनी सपा में साइड लाइन हो गए. पिछले दिनों खबर आई थी कि योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सैनी बीजेपी में शामिल होने वाले हैं. लेकिन आखिरी समय में उनकी बीजेपी में वापसी टल गई.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









