
पूर्व प्रेमी ने कार में घुसकर प्रेमिका के पति पर किया चाकू से हमला, महिला ने बताई हमले से पहले की पूरी कहानी
AajTak
अहमदाबाद के जगतपुर में महिला के पूर्व प्रेमी ने कार में घुसकर उसके पति शरद पर चाकू से कई वार कर दिए. गंभीर रूप से घायल शरद को इलाज के दौरान 70 टांके लगे, हालांकि उसकी जान बच गई. महिला जानवी पटेल ने पूर्व प्रेमी सुभाष पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. आरोपी हिम्मतनगर निवासी है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
अहमदाबाद के जगतपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला के पूर्व प्रेमी ने उसकी आंखों के सामने ही उसके पति की जान लेने की कोशिश की. आरोपी ने महिला के पति पर चाकू से कई बार हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. डॉक्टरों ने घायल के शरीर पर 70 टांके लगाए और उसकी जान किसी तरह बचा ली. पीड़िता ने इस घटना की शिकायत अहमदाबाद के चांदखेड़ा पुलिस थाने में दर्ज कराई है.
एफआईआर में महिला ने बताई हमले से पहले की पूरी कहानी
25 वर्षीय जानवी पटेल ने अपनी एफआईआर में बताया कि वह अपने पति शरद के साथ पिछले 10 दिनों से सोला स्थित अपने नए मकान में रह रही थी. शरद एक प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं. 30 अक्टूबर की शाम बिल्डर कश्यप पटेल ने शरद को फोन किया और कहा कि वह और सुभाष फ्लैट की साइट पर मौजूद हैं और कुछ बात करनी है. इस पर जानवी और शरद शाम 5 बजे गाड़ी लेकर जगतपुर स्थित सन राइजिंग होम फ्लैट के लिए निकल पड़े.
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद: पत्नी ने सोते हुए पति पर खौलता पानी डाला, भागने लगा तो तेजाब फेंक जला दिया, हुई गिरफ्तार
कार में घुसा पूर्व प्रेमी, बेरहमी से किया हमला
जगतपुर ब्रिज के पास पहुंचने पर शरद सिगरेट लेने के लिए पास के पार्लर पर रुका. जैसे ही वह लौटकर कार में बैठा, तभी जानवी का पूर्व प्रेमी सुभाष पटेल अचानक पीछे की सीट पर घुस आया. जानवी और शरद कुछ समझ पाते उससे पहले ही सुभाष ने पीछे से शरद पर चाकू से एक के बाद एक कई वार कर दिए. हमला इतना तेज था कि शरद के हाथ, पैर, चेहरे, गले, सीने और पेट पर गंभीर चोटें आईं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








