
'पूर्व प्रधानमंत्रियों की समाधि पर पहुंचे राहुल गांधी लेकिन...', पीवी नरसिम्हाराव के पौत्र ने बोला हमला
AajTak
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी थी. इसे लेकर पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हाराव के पौत्र और बीजेपी के नेता एनवी सुभाष ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच चुकी है. राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दिल्ली पहुंचने के बाद अपने दिवंगत पिता राजीव गांधी, दादी इंदिरा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे पूर्व प्रधानमंत्रियों के समाधि स्थल भी गए. राहुल गांधी ने इनकी समाधि पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की.
राहुल गांधी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्रियों की समाधि पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाने को लेकर अब पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हाराव के पौत्र ने उनपर हमला बोला है. पीवी नरसिम्हाराव के पौत्र और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता एनवी सुभाष ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने नेहरू-गांधी परिवार के प्रधानमंत्रियों और यहां तक कि अटल बिहारी वाजपेयी को भी श्रद्धांजलि अर्पित कर दी.
उन्होंने कहा कि लेकिन राहुल ने पूर्व प्रधानमंत्री राहुल गांधी को श्रद्धांजलि नहीं दी. एनवी सुभाष ने कहा है कि राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हैदराबाद में इंदिरा गांधी की प्रतिमा के करीब रैली को संबोधित किया था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दफ्तर की ओर से हमें ये जानकारी दी गई थी कि वे पीवी नरसिम्हाराव की प्रतिमा पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे.
एनवी सुभाष ने कहा कि राहुल गांधी नरसिम्हाराव को श्रद्धांजलि दिए बगैर ही निकल गए. उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि कांग्रेस में गैर गांधी नेताओं को लेकर कितना सम्मान है. एनवी सुभाष ने राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला और साथ ही ये भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक व्यर्थ की एक्सरसाइज है.
गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तेलंगाना में एक जनसभा को भी संबोधित किया था. राहुल गांधी तेलंगाना में यात्रा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हाराव की प्रतिमा जहां स्थापित है, वहां नहीं गए थे. तब भी सवाल उठे थे कि तेलंगाना कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम निर्धारित होने के बावजूद राहुल गांधी ने आखिर पीवी नरसिम्हाराव से दूरी क्यों बना ली.वव
अब, जब भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पहुंचने के बाद राहुल गांधी अटल बिहारी वाजपेयी के साथ ही प्रधानमंत्री रहे नेहरू-गांधी खानदान के नेताओं की समाधि पर पहुंचकर श्रद्धांजलि देने पहुंचे. तब इस बहस को और हवा मिल गई. बीजेपी नेता और पीवी नरसिम्हाराव के पौत्र ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







