
पूर्वोत्तर को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम... असम और त्रिपुरा से 11 जिहादी गिरफ्तार, बांग्लादेश से जुड़े आतंक के तार
AajTak
पूर्वोत्तर भारत को अस्थिर करने की एक बहुत बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश का भंडाफोड़ हुआ है. असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर एक बड़े ऑपरेशन में बांग्लादेशी कट्टरपंथी समूह 'इमाम महमूद काफिला' से जुड़े 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.
असम और त्रिपुरा में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. बांग्लादेश के कट्टरपंथी संगठनों से जुड़े एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए पुलिस ने कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर पार्थसारथी महंत ने मंगलवार को बताया कि ये गिरफ्तारियां स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर की गई हैं.
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, सोमवार रात को असम के बारपेटा, चिरांग, बक्सा और दरांग जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य त्रिपुरा में भी बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान कुल 11 जिहादियों को दबोचा गया, जो सीधे तौर पर बांग्लादेश में सक्रिय कट्टरपंथी समूहों के आदेशों पर काम कर रहे थे. गिरफ्तार किए गए लोगों में से 10 असम के रहने वाले हैं.
इनमें एक आरोपी जागीर मिया को त्रिपुरा से पकड़ा गया है. पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किए गए लोग 'इमाम महमूद काफिला' (IMK) मॉड्यूल के सदस्य हैं. जांच में यह सामने आया है कि इनका मुख्य मकसद असम सहित पूरे पूर्वोत्तर को अस्थिर करना था. ये आरोपी इस क्षेत्र में 'मुस्लिम दबदबा' कायम करने की फिराक में थे. 'गजवतुल हिंद' की विचारधारा को फैला रहे थे.
बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद सक्रिय आतंकी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से कई संदिग्ध सामान जब्त किए हैं, हालांकि किसी हथियार या गोला-बारूद की बरामदगी की बात अभी सामने नहीं आई है. पुलिस कमिश्नर ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि अगस्त 2024 में बांग्लादेश में सरकार बदलने के बाद आतंकी गतिविधियों में तेजी आई है. यहां कई नए-पुराने आतंकी संगठन सक्रिय हो गए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










