
पूर्वांचल के जानी दुश्मन आएंगे साथ... क्या गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल के लिए वोट मांगेंगे अजय राय?
AajTak
गाजीपुर लोकसभा सीट से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल सपा से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. मुख्तार यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के बड़े भाई अवधेश राय की हत्या के मामले में जेल की सजा काट रहा है. राय और अंसारी परिवार के बीच पुरानी अदावत रही है.
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस का गठबंधन हो गया है. सपा ने कांग्रेस को 17 सीटें दी हैं. इस बीच एक सीट को लेकर काफी चर्चा हो रही है और वह सीट है गाजीपुर की. इस सीट से सपा के टिकट पर अफजाल अंसारी लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. अफजाल अवधेश राय हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त माफिया मुख्तार अंसारी के भाई हैं. मुख्तार के खिलाफ यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी है. दरअसल, अवधेश राय कांग्रेस नेता अजय राय के बड़े भाई थे.
सपा-कांग्रेस आए साथ, गाजीपुर में क्या होगा?
मालूम हो कि बीते दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया. इस गठबंधन के तहत कुल 17 सीटों पर कांग्रेस यूपी में चुनाव लड़ेगी, जिसमें सपा उसकी मदद करेगी. वहीं, बाकी सीटों पर सपा के लिए कांग्रेस समर्थन जुटाएगी.
उल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा की लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट 19 फरवरी को जारी हुई थी. इस लिस्ट में अफजाल अंसारी को गाजीपुर से प्रत्याशी घोषित किया गया था. अफजाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बड़े अवधेश राय हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त मुख्तार अंसारी के बड़े भाई हैं और इनकी आपस की कटुता और दुश्मनी जगजाहिर है.
अजय राय और अंसारी परिवार में अदावत
दर्जनों बार अजय राय सार्वजनिक मंचों से मुख्तार अंसारी, अफजाल अंसारी और उनसे जुड़े लोगों पर हत्या करने, आतंक फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगा चुके हैं. इतना ही नहीं बीते साल जब अवधेश राय हत्याकांड मामले में मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा मिली तो अजय राय ने अदालत की चौखट पर जाकर माथा टेका था.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











