
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर लैंड करेंगे लड़ाकू विमान, ट्रायल रहा कामयाब
AajTak
उत्तर प्रदेश में एक और ऐसा एक्सप्रेस-वे तैयार हो गया जिस पर लड़ाकू विमान उतर सकेंगे. देश का सबसे आधुनिक विमान राफेल पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उतरेगा. जगुआर, मिराज और सुखोई भी आज इस पर उतरने का ट्रायल किया. 16 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने वाले हैं. पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, यूपी का दूसरा ऐसा एक्सप्रेस वे है जिसे लड़ाकू विमानों के उतरने के योग्य बनाया गया है. इससे पहले आगरा एक्सप्रेस वे पर भी लडाकू विमान उतर चुके हैं. देखें

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










