
पूरे दिन पोस्ट ऑफिस में बंद रहा कुत्ता, टूटी खिड़की से दिया गया खाना-पानी
AajTak
लखीमपुर खीरी के एक पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों की लापरवाही का वीडियो सामने आया है. जहां पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी स्ट्रीट डॉग को बंद करके चले गए, कुत्ते ने जब टूटी खिड़की से भौंकना शुरू किया तो इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को हुई. फिर खिड़की के जरिए कुत्ते को खाने-पीने को दिया गया.
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. जहां कर्मचारी स्ट्रीट डॉग को डाकखाने में बंद करके चले गए. रविवार हाेने की वजह से कुत्ता पूरे दिन डाकखाने में बंद रहा. रविवार दोपहर करीब 2 बजे कुत्ता टूटी खिड़की के पास से भौंकने लगा. फिर इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को हुई.
यह मामला लखीमपुर खीरी के मैलानी कोतवाली क्षेत्र कस्बे का है. स्थानीय लोगों ने टूटी हुई खिड़की के जरिए भूखे, प्यासे कुत्ते को खाना-पानी दिया. खिड़की से कुत्ते के भौंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
स्थानीय लोगों का कहना है कि रविवार को छुट्टी होने की वजह से डाक खाने का कोई भी कर्मचारी नहीं आया. इस दौरान पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों से संपर्क साधने की भी कोशिश की गई. लेकिन किसी से बात नहीं हो सकी. कुत्ते को बाहर निकालने का प्रयास भी किया गया पर कामयाबी हासिल नहीं हुई.
मौके पर मौजूद किसी इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार पोस्ट ऑफिस खुलने के बाद ही कुत्ता बाहर निकल पाएगा. लेकिन इस लापरवाही की वजह से पोस्ट ऑफिस में का काम करने वालों की कड़ी आलोचना हो रही है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











