
'पूरा देश बर्बाद हो जाएगा, हम भूख से मर जाएंगे...', सिंधु के पानी पर लगी रोक तो रो-बिलख रहे पाकिस्तानी
AajTak
भारत ने स्पष्ट किया है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता, तब तक सिंधु जल संधि निलंबित रहेगा. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसे
कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है. इसी नदी के पानी पर पाकिस्तान के करोड़ों किसान और आम लोग निर्भर थे. अब जल प्रवाह को नियंत्रित और रोके जाने के बाद सिंधु नदी पर निर्भर पाकिस्तान के करोड़ों किसानों में डर का माहौल है. भारत की प्रतिक्रिया से पड़ोसी मुल्क में खेती, पीने के पानी और पावर क्राइसिस की आशंका बढ़ रही है.
सिंधु नदी के किनारे अपने खेत में सूखती सब्जियों को देखकर एक किसान होमला ठाकुर भी अपने भविष्य को लेकर परेशान हैं. चिलचिलाती धूप के बीच नदी का जल स्तर तेजी से घट रहा है. भारत द्वारा जल प्रवाह रोकने के ऐलान के बाद उनकी चिंता और बढ़ गई है.
किसान कहते हैं, "अगर वे (भारत) पानी रोक देगा तो यह सब थार के रेगिस्तान में बदल जाएगा, पूरा देश बर्बाद हो जाएगा." उन्होंने कहा, "हम भूख से मर जाएंगे." होमला ठाकुर का खेत दक्षिण-पूर्वी प्रांत सिंध के लतीफाबाद क्षेत्र में है, जहां से सिंधु नदी बहती हुई अरब सागर में मिलती है. यह नदी तिब्बत से निकलती है और भारत होते हुए पाकिस्तान पहुंचती है.
सिर्फ खेती नहीं, पीने के पानी की भी होगी किल्लत!
पाकिस्तान के लोकल एक्सपर्ट और अन्य किसान भी मानते हैं कि अगर भारत की तरफ से जल प्रवाह को रोका जाता है, तो इससे बड़ी मुश्किलें पैदा होंगी - जहां बारिश में कमी और बदलते मौसम के बीच खेती पहले से ही प्रभावित है.
सिंध के ही एक अन्य किसान नदीम शाह, अपने खेतों में कपास, गेहूं और सब्जियां उगाते हैं. नदीम कहते हैं कि जल प्रवाह रोके जाने से सिर्फ खेती ही प्रभावित नहीं होगी, बल्कि पीने के पानी की भी किल्लत हो जाएगी. उन्होंने कहा, "हमें अल्लाह पर भरोसा है, लेकिन भारत के कदमों को लेकर चिंता है."

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.






