
पूजा खेडकर का डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट फर्जी! वेरिफिकेशन के बाद दिल्ली पुलिस ने HC को सौंपी रिपोर्ट
AajTak
दिल्ली पुलिस की स्टेट्स रिपोर्ट के मुताबिक, पूजा खेडकर द्वारा 2022 और 2024 में दो दिव्यांगता प्रमाण पत्र (मल्टिपल डिसेबिलिटी) जमा किए, जो कथित तौर पर मेडिकल अथॉरिटी, अहमदनगर, महाराष्ट्र द्वारा जारी किए गए थे, वे फर्जी हो सकते हैं.
महाराष्ट्र की पूर्व IAS ट्रेनी पूजा खेडकर की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं. दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक और स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की जिसमें पूजा खेडकर के दिव्यांगता दावों फर्जी होने की आशंका जताई गई है. पूजा खेडकर ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 और 2023 के दौरान दो दिव्यांगता प्रमाण पत्र (Disability Certificate) जमा किए थे, जो कथित तौर पर मेडिकल अथॉरिटी, अहमदनगर, महाराष्ट्र द्वारा जारी किया गया था.
पूजा खेडकर ने इस दिव्यांगता सर्टिफिकेट का उपयोग UPSC में सिलेक्शन के लिए विशेष रियायतें हासिल करने के लिए किया था. इतना ही नहीं, परीक्षा में कम नंबर हासिल करने के बाद भी रियायतों की वजह से पूजा खेडकर ने परीक्षा पास कर ली. उन्होंने UPSC में 841 अखिल भारतीय रैंक (AIR) हासिल की थी. अब दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की छानबीन में उनका दिव्यांगता सर्टिफिकेट फर्जी होने की संभावना जताई गई है.
दिल्ली पुलिस की स्टेट्स रिपोर्ट के मुताबिक, पूजा खेडकर द्वारा 2022 और 2024 में दो दिव्यांगता प्रमाण पत्र (मल्टिपल डिसेबिलिटी) जमा किए, जो कथित तौर पर मेडिकल अथॉरिटी, अहमदनगर, महाराष्ट्र द्वारा जारी किए गए थे, वे फर्जी हो सकते हैं. क्योंकि मेडिकल अथॉरिटी से जब इनका वेरिफिकेशन किया गया तो उन्होंने ये सर्टिफिकेट जारी करने की बात से इनकार कर दिया. अथॉरिटी ने कहा कि पूजा खेडकर जिस डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट का दावा कर रही हैं वह उन्होंने जारी नहीं किया है.
रिकॉर्ड में नहीं मिली डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट की डिटेल्स
अथॉरिटी का कहना है कि उन्होंने अपने सिविल सर्जन कार्यालय रिकॉर्ड के अनुसार दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी नहीं किया है. अथॉरिटी की प्रतिक्रिया में यह भी कहा गया है कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र के जाली और गढ़ा होने की संभावना अधिक है.
मेडिकल अथॉरिटी ने जताई फर्जी सर्टिफिकेट की संभावना

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












