
'पुलिस स्टाफ हूं, मुझे गोली मत मारो...' हेड कॉन्स्टेबल ने हथियारबंद बदमाशों से लगाई जान बख्शने की गुहार
AajTak
गुरुग्राम में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां सेक्टर-10 क्राइम ब्रांच में तैनात हेड कॉन्स्टेबल दलजीत पर दो हथियारबंद बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया. घटना उस वक्त हुई जब दलजीत गुप्त सूचना पर संदिग्धों को पकड़ने गए थे. एक बदमाश ने कॉन्स्टेबल की छाती पर कट्टा तान दिया और दूसरा धमकी देने लगा.
हरियाणा के गुरुग्राम में हेड कॉन्स्टेबल एक सूचना के आधार पर बदमाशों को पकड़ने गए थे. इस दौरान एक बदमाश ने देसी पिस्टल कॉन्स्टेबल के सीने पर अड़ा दी. जान खतरे में देखकर कॉन्स्टेबल ने बदमाशों से जान बख्श देने की गुहार लगाई और कहा कि पुलिस स्टाफ हूं, मुझे गोली मत मारो. वहीं इस दौरान दूसरा आरोपी बदमाश चीखकर कह रहा था कि ये ऐसे नहीं मानेगा, इसको गोली मार दे. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दरअसल, गुरुग्राम के सेक्टर 10 क्राइम ब्रांच में तैनात हेड कॉन्स्टेबल दलजीत को सूचना मिली थी कि ब्रिस्टल चौक के पास चिकन कॉर्नर पर दो युवक बाइक पर आने वाले हैं, जिनके पास अवैध हथियार हो सकता है. इसी सूचना पर हेड कॉन्स्टेबल दलजीत बीती 1 अगस्त की देर रात 11 बजे चिकिन कॉर्नर पर पहुंचे और बाइक सवारों का इंतजार करने लगे. इंतजार करते-करते करीब 11 बजकर 10 मिनट पर एक बाइक चिकन कॉर्नर पर आकर रुकी. इसके बाद मुखबिर ने हेड कॉन्स्टेबल को इशारा किया कि इनमें एक बदमाश के पास अवैध पिस्टल है.
यह भी पढ़ें: UP: बदमाश से मुठभेड़ में SP की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली, एक सिपाही घायल
हेड कॉन्स्टेबल तुरंत बाइक सवार के पास पहुंचे और पूछताछ शुरू कर दी, तभी बाइक सवार बदमाश मौके से भागने लगा. हेड कॉन्स्टेबल ने उसको पकड़ने की कोशिश की. शोर सुनकर बाइक सवार बदमाश का दूसरा साथी मौके पर पहुंचा और देसी पिस्टल में गोली डालकर कॉन्स्टेबल की छाती पर अड़ा दी, तभी दूसरा युवक जोर जोर से अपने हथियारबंद साथी को यह कहकर उकसाने लगा कि यह ऐसे नहीं मानेगा, इसको गोली मार.
खुद की जान खतरे में फंसी देख हेड कॉन्स्टेबल ने हथियारबंद बदमाश से कहा कि मैं पुलिस स्टाफ से हूं, मुझे गोली मत मारना. इसके बाद युवक ने पिस्टल को हवा में लहराते हुए हवाई फायरिंग कर दी और अपने साथी को हेड कॉन्स्टेबल की गिरफ्त से छुड़वाकर फरार हो गया. बाइक पर सवार दोनों बदमाश कौन थे, उनके नाम क्या थे और कहां के रहने वाले थे, इसकी पहचान नहीं हो पाई है. हेड कॉन्स्टेबल ने मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी. इसके बाद हेड कॉन्स्टेबल की शिकायत पर डीएलएफ फेज 1 थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






