
पुलिस बनकर लोगों को लूटने वाले ईरानी गैंग का पर्दाफाश, 6 बदमाश गिरफ्तार
AajTak
पकड़े गए ईरानी गैंग पर आरोप है कि इस गैंग ने वाराणसी के चौक में गाजीपुर के एक व्यापारी से 8 लाख रुपए लूटे थे. पुलिस के अनुसार ये गैंग किसी एक शहर में दो दिनों से ज्यादा नहीं टिकता था.
पुलिस बनकर लोगों से लूट करने वाले ईरानी गैंग को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पकड़ा गया है. इस गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार हुए हैं. आरोप है कि इस गैंग ने वाराणसी के चौक में गाजीपुर के एक व्यापारी से 8 लाख रुपए लूटे थे. पुलिस के अनुसार ये गैंग किसी एक शहर में दो दिनों से ज्यादा नहीं टिकता था.
इस गैंग के मास्टर माइंड अबू हैदर और मेहदी हसन भोपाल के रहने वाले हैं. पुलिस ने इस गैंग के लोगों के पास से लूट में इस्तेमाल होने वाली एसयूवी टवेरा और 2 मोटरसाइकिल बरामद की हैं.
लूटी गई रकम में से लगभग सवा सात लाख रुपए भी पुलिस ने बरामद किए हैं. फिलहाल इस गैंग के डॉक्यूमेंटेशन के लिए एक टीम भोपाल भेजी जा रही है. खबर है कि ईरानी गैंग के कई मॉड्यूल्स पूरे देश में ऑपरेट कर रहे हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











