
पुलिस ने धमकाया, घंटों थाने में बिठाया, नहीं दी CCTV फुटेज... बदलापुर के पीड़ित परिवार ने बताई आपबीती
AajTak
परिवार ने बताया कि जब बदलापुर रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन हुआ, तो उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का फोन आया जिसमें उन्हें धमकी दी गई कि अगर वे इस प्रदर्शन में शामिल हुए तो उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी. इस धमकी के कारण परिवार के सदस्य प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके.
महाराष्ट्र के बदलापुर यौन शोषण मामले में आजतक ने पीड़िता के परिवार से बातचीत की. इस दौरान पीड़ित परिवार ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. सामने आया है कि पीड़िता और उसके परिवार ने जिस तरह के उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का सामना किया, वह बेहद हृदयविदारक है. परिवार की इस व्यथा को सुनकर किसी का भी दिल दहल जाएगा.
स्कूल ने कह दिया, साइकिल चलाने से लगी होगी चोट पीड़िता के परिवार ने बताया कि जब उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों को मेडिकल रिपोर्ट दिखाई, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेने के बजाय यह कह दिया कि हो सकता है कि साइकिल चलाने से बच्ची के निजी अंगों में चोट लग गई हो. स्कूल की ओर से दिए गए इस बयान से परिवार को ठेस पहुंची क्योंकि उनके पास मेडिकल रिपोर्ट थी जिसमें इस बात-बात का साफ-साफ जिक्र था, बच्ची के साथ अपराध किया गया है और यह घटना स्कूल में ही हुई थी.
पुलिस ने धमकाया, प्रदर्शन किया तो FIR कर देंगे परिवार ने बताया कि जब बदलापुर रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन हुआ, तो उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का फोन आया जिसमें उन्हें धमकी दी गई कि अगर वे इस प्रदर्शन में शामिल हुए तो उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी. इस धमकी के कारण परिवार के सदस्य प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके. उन्होंने कहा कि, वह पहले से ही घबराए हुए थे और पुलिस की इस धमकी के कारण और डर गए थे.
पुलिस ने बेवजह घंटों तक थाने में बिठाए रखा. गर्भवती मां का भी नहीं किया लिहाज परिवार ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस ने उन्हें घंटों तक थाने में बैठाकर रखा. न सिर्फ पीड़िता बच्ची और उसके पिता थाने में बैठे रहे, बल्कि पीड़िता की गर्भवती मां भी वहीं बैठी रही. उन्हें किसी अलग कमरे में नहीं, बल्कि अपराधियों के सामने बैठाया गया, जो उनके लिए बेहद अपमानजनक भी था और परेशान करने वाला भी. इसके अलावा, सरकारी अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए समय 9 बजे का दिया गया था, लेकिन पुलिसकर्मी 11:45 बजे पहुंचे, जिससे उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा.
सीसीटीवी फुटेज पर को लेकर कही ये बात
परिवार ने यह भी खुलासा किया कि जब उन्होंने स्कूल में सीसीटीवी फुटेज की मांग की, तो उन्हें बताया गया कि पिछले 15 दिनों से सीसीटीवी कैमरों का काम चल रहा है, इसलिए वे बंद हैं. इसके अलावा, परिवार को यह भी जानकारी मिली कि उसी स्कूल के एक पुरुष शिक्षक ने 8वीं कक्षा की एक और छात्रा के साथ भी ऐसा ही अपराध किया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









