
पुलिस के हत्थे चढ़ा 'भोली सी सूरत' वाला चोर, शाहरुख के गाने पर दिया फनी अपडेट
AajTak
Faridabad Police Tweet Bike Theft: फरीदाबाद पुलिस ने एक बाइक चोर को लेकर ट्वीट किया. ट्विटर पर बाइक चोरी की जानकारी दी गई और साथ ही आरोपी की तस्वीर भी शेयर की गई.
सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों (Police Social Media) की तरह-तरह की क्रिएटिविटी देखने को मिलते ही. इस ट्रेंड में फरीदाबाद पुलिस अक्सर चर्चा रहती है. नए ट्वीट में फरीदाबाद पुलिस (Faridabad Police) के सेंस ऑफ ह्यूमर को देख सोशल मीडिया यूजर्स (Social Media Users) की हंसी नहीं रुक रही है. (फोटो- ट्विटर/ Faridabad Police) दरअसल, फरीदाबाद पुलिस ने शनिवार को एक बाइक चोर (Faridabad Police Tweet Bike Theft) को लेकर ट्वीट किया. ट्विटर पर बाइक चोरी की जानकारी दी गई और साथ ही आरोपी की तस्वीर शेयर की गई. भोली सी सूरत, काम में सुस्ती, मोटर-साइकल चुराए, हाए। #अब_तो_अंदर_है pic.twitter.com/ZkOVTtInxz इसमें मजेदार बात यह थी कि पुलिस ने इस ट्वीट को बॉलीवुड का रूप देते हुए इसमें शाहरुख खान की फिल्म 'दिल तो पागल है' के एक गाने के साथ वर्डप्ले किया.More Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












