
पुलिस की आंखों में 'मिर्ची झोंककर' फरार हुआ था कुलदीप फज्जा, 72 घंटे के अंदर एनकाउंटर
AajTak
25 मार्च को कुलदीप फज्जा को दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन जीटीबी अस्पताल में पेशी के लिए लाई थी. उसी दौरान स्कार्पियो में सवार 5 बदमाशों ने पुलिस वालों पर मिर्ची का पाउडर डाला था
दिल्ली के जीटीबी अस्पताल से फिल्मी स्टाइल में भागने वाला गैंगस्टर कुलदीप फज्जा मारा गया है. फज्जा को दिल्ली पुलिस ने करीब 72 घंटे के अंदर एनकाउंटर में मार गिराया. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के हाथ यह बड़ी कामयाबी लगी है. स्पेशल सेल ने दिल्ली के रोहिणी में कुलदीप फज्जा और उसके साथियों को स्पॉट किया था. दरअसल, कुलदीप फज्जा पिछले दो दिन से रोहिणी सेक्टर-14 के तुलसी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर डी-9 में छिपा हुआ था. उसके साथ उसके दो साथी योगेंद्र और भूपेंद्र भी मौजूद थे जो उसकी मदद कर रहे थे. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने इन दोनों को मौके से गिरफ्तार किया है. पुलिस टीम ने जब फज्जा को रोका तो उसने पुलिस पर गोली चला दी जिसके बाद जवाबी फायरिंग में फज्जा को पुलिस ने मार गिराया. एनकाउंटर के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई. इस दौरान दिल्ली पुलिस स्पेशल के अफसर भी बाल-बाल बच गए. पुलिस के कुछ जवानों को बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











