
पुलिस कर रही थी पीछा... 200 KM/H की स्पीड से कार भगा रहा था चोर!
AajTak
एक युवक ने दुनिया की सबसे महंगी कारों में शुमार पोर्शे (Porsche) चोरी कर ली. इसके बाद उसने कार को 200 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से भगाया. खास बात तो यह है कि उसने कार भगाने की घटना की लाइव स्ट्रीमिंग भी शुरू कर दी. पकड़े जाने पर उसने गुनाह कबूल कर लिया.
एक युवक ने पोर्शे (Porsche) कार चोरी कर ली. वह उसे चुराकर भाग ही रहा था कि पुलिस पीछे पड़ गई. आगे-आगे चोर और पीछे-पीछे पुलिस. हैरानी की बात यह है कि युवक ने 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार ड्राइव कर रहा था और इस दौरान उसने लाइव स्ट्रीमिंग भी शुरू कर दी.
लाइव वीडियो में पुलिस को उसका पीछा करते हुए देखा गया. हालांकि, कुछ देर बाद पुलिस ने युवक को पकड़ लिया.
मामला ऑस्ट्रेलिया का है, जहां युवक ने ना सिर्फ कार चोरी की बल्कि ट्रैफिक नियमों की भी धज्जियां उड़ा दीं. वह 200 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहा था और पीछा करती पुलिस का वीडियो बना रहा था.
'डेलीमेल' के मुताबिक, पुलिस को अपने पीछे दौड़ाने वाले इस शख्स का नाम स्कॉट विलियम्स है. स्कॉट ने कोर्ट में बताया कि उसे गांजे की तलब लगी थी. इस कारण उसने ऐसा किया. ऑस्ट्रेलिया के 'बेटमेंस बे लोकल कोर्ट' ने इस मामले में 29 अगस्त को स्कॉट विलियम्स को 4 साल जेल की सजा सुनाई.
स्कॉट ने Porsche Car को ब्रिस्बेन से चुराया था. वह वीडियो में कार को बहुत तेजी से चलाता हुआ दिखता है.
जब पुलिस स्कॉट के पीछे पड़ी थी तो स्कॉट कह रहा था- 'पुलिस पीछा कर रही है, मेरा एंजाइटी लेवल बढ़ता जा रहा है.' स्कॉट लगातार बोलता जा रहा था. जिन-जिन रास्तों से वह तेज रफ्तार में गुजरा, आसपास मौजूद दूसरे लोगों ने भी उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया. स्कॉट को 11 मामलों में आरोपी बनाया गया.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शहबाज शरीफ को विश्व मंच पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करते हुए नहीं बल्कि डोनाल्ड ट्रंप के पर्सनल असिस्टेंट जैसे व्यवहार करते देखा गया है. वीडियो और तस्वीरें स्पष्ट रूप से दिखाती हैं कि जब ट्रंप ने अपनी उंगली उठाई, तो शहबाज तुरंत अपनी कुर्सी से खड़े हो गए और जब ट्रंप ने इशारा किया तो वे आज्ञाकारी छात्र की तरह बैठ गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.









