
'पुलिस और कानून का सम्मान करता हूं', वायरल वीडियो में महिला अधिकारी को फटकार लगाने पर अजित पवार की सफाई
AajTak
सोलापुर में अवैध मुर्रम खनन पर कार्रवाई के दौरान महिला आईपीएस से सख़्त लहजे में बातचीत का अजित पवार का वीडियो वायरल हो गया है. इस मामले में अजित पवार ने सफाई दी कि वे पुलिस और कानून का सम्मान करते हैं और स्थिति शांत रखना चाहते थे. एनसीपी और रामदास अठावले ने उनका बचाव किया.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और NCP नेता अजित पवार उस समय विवादों में घिर गए जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वे कथित तौर पर एक महिला आईपीएस अधिकारी पर सोलापुर के एक गांव में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई रोकने के लिए दबाव डाल रहे थे. अजित पवार ने X पर एक पोस्ट में वायरल क्लिप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह पुलिस और अधिकारियों का सम्मान करते हैं और उनका मकसद कानून में दखल देना नहीं, बल्कि स्थिति को शांत रखना था.
अजित पवार ने कहा कि वे पुलिसबल और अधिकारियों, खासकर महिला अधिकारियों का बहुत सम्मान करते हैं, जो साहस और समर्पण से काम करती हैं. उन्होंने दावा किया कि वे कानून के शासन को सबसे ऊपर मानते हैं और पारदर्शी शासन के लिए प्रतिबद्ध हैं. अजित पवार ने कहा कि रेत खनन जैसी अवैध गतिविधियों पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
यह मामला दो दिन पहले सोलापुर के कुर्दु गांव का है, जहां SDPO अंजना कृष्णा अवैध मुर्रम उत्खनन की शिकायतों पर कार्रवाई करने पहुंची थीं.
सोलापुर के कुर्दु गांव में अवैध मुर्रम खनन पर कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की अधिकारियों से झड़प हो गई थी. स्थिति बढ़ने पर स्थानीय एनसीपी कार्यकर्ताओं को दखल देना पड़ा. इसी दौरान पार्टी कार्यकर्ता बाबा जगताप ने अजित पवार को फोन किया और फोन आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा को पकड़ा दिया. वायरल वीडियो में अजित पवार उनसे बात करते सुनाई देते हैं. बातचीत के दौरान अंजना कृष्णा ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं है कि वे वास्तव में उपमुख्यमंत्री से बात कर रही हैं और उनसे सीधे उनके मोबाइल नंबर पर कॉल करने को कहा.
वीडियो में दिख रहा है कि जब आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा ने अजित पवार से सीधे अपने नंबर पर कॉल करने को कहा तो अजित पवार नाराज़ हो गए. उन्होंने सख्त लहजे में जवाब देते हुए कहा कि एक मिनट, मैं तेरे ऊपर एक्शन लूंगा. मैं खुद तुमसे बात कर रहा हूं और तुम मुझे सीधे फ़ोन करने के लिए कह रही हो. मेरा नंबर लो और व्हाट्सएप कॉल करो. इतनी हिम्मत कैसे हुई है?

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








