
पुलिस और असम राइफल का डबल एक्शन... 8.5 करोड़ की ड्रग्स बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
AajTak
मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि 'कछार पुलिस द्वारा चलाए गए दो सफल मादक द्रव्य विरोधी अभियानों में, बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं. यह ऑपरेशन पुलिस ने असम राइफल्स के साथ मिलकर संयुक्त रूप से चलाया था.'
असम के कछार जिले में दो अलग-अलग अभियानों में 8.5 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त किए गए और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले की जानकारी खुद राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को माइक्रो वेबसाइड X पर शेयर की.
मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि 'कछार पुलिस द्वारा चलाए गए दो सफल मादक द्रव्य विरोधी अभियानों में, बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं. यह ऑपरेशन पुलिस ने असम राइफल्स के साथ मिलकर संयुक्त रूप से चलाया था.'
इस दौरान टीम ने नशे की बड़ी खेप बरामद की है. जिसमें 20,000 याबा टैबलेट और 418 ग्राम ब्राउन शुगर शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब्त की गई वस्तुओं की कीमत 8.5 करोड़ रुपये है और इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस जानना चाहती है कि आखिर नशे की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई और इसे कहां पहुंचाया जाना था. नशा तस्करी के इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











