
पुलिस अफसर से AAP मंत्री तक... जानें कौन हैं आपत्तिजनक VIDEO मामले में घिरे बलकार सिंह
AajTak
बीजेपी का आरोप है कि मंत्री बलकार सिंह ने वीडियो कॉल पर युवती को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया और उसे अपने प्राइवेट पार्ट भी दिखाए. इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी संज्ञान लिया है.
पंजाब के आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री बलकार सिंह का एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी ने उन पर नौकरी देने के बहाने एक युवती से यौन संबंध बनाने का ऑफर देने का आरोप लगाया है. हालांकि, मंत्री ने उक्त वीडियो की जानकारी होने से इनकार किया है.
बीजेपी का आरोप है कि मंत्री ने वीडियो कॉल पर युवती को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया और उसे अपने प्राइवेट पार्ट भी दिखाए. इस मामले पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने पंजाब पुलिस को आरोपों की जांच करने और तीन दिनों के भीतर एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश भी दिया है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर बलकार सिंह हैं कौन...
राजनीति में आने से पहले पुलिस अफसर थे बलकार
पंजाब की AAP सरकार में मंत्री बलकार सिंह एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी हैं, जो सूबे में कई पदों पर काम कर चुके हैं. करतारपुर विधानसभा क्षेत्र से 2022 का चुनाव जीतने वाले बलकार सिंह को साल 2023 में कैबिनेट मंत्री के रूप में पदोन्नत किया गया था. राजनीति में आने से पहले बलकार सिंह एक पेशेवर पुलिसकर्मी रहे हैं. वह 1988 में सहायक उप निरीक्षक के रूप में पंजाब पुलिस में शामिल हुए. बाद में पदोन्नति के साथ उन्होंने दोआबा क्षेत्र के कई पुलिस थानों में SHO के रूप में काम किया.
अमृतसर में एसीपी नॉर्थ भी रह चुके हैं AAP मंत्री
डीएसपी के रूप में पदोन्नति के बाद वह अमृतसर में डीएसपी सदर के रूप में तैनात हुए. इसके बाद अमृतसर में एसीपी नॉर्थ के रूप में भी उन्होंने सेवा दी. एसपी बनने के बाद बलकार सिंह ने लुधियाना में एडीसीपी क्राइम और एडीसीपी जालंधर ग्रामीण के रूप में काम किया. राजनीति में आने से पहले बलकार सिंह जालंधर में डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर काम कर चुके हैं.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









