
पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत, बाथरूम में मिली लाश
AajTak
केरल के मलप्पुरम में छुट्टी नहीं मिलने से आहत होकर पुलिस के एक जवान ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी. बाथरूम से उसका शव बरामद किया गया है. जानकारी के मुताबिक उसकी पत्नी गर्भवती थी और तीन बार छुट्टी का आवेदन देने के बाद भी वरिष्ठ अधिकारी उसे छुट्टी नहीं दे रहे थे जिससे वो हताश था जिसके बाद उसने यह जानलेवा कदम उठा लिया.
केरल के मलप्पुरम जिले में 36 साल के एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार कर अपनी जान दे दी. पुलिस के अनुसार, थंडरबोल्ट कमांडो और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के सदस्य रहे विनीत का शव रविवार को उनके क्वार्टर के बाथरूम में मिला.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि मूल रूप से वायनाड जिले के रहने वाले मृतक विनीत को छुट्टी नहीं मिल रही थी जिससे वो परेशान था. हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है.
पुलिस अधिकारी ने बताया, 'उन्हें बाथरूम में मृत पाया गया और उन्होंने खुद को गोली मारी थी. इस जानलेवा कदम के पीछे के कारण का अभी पता लगाया जा रहा है.' शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया है.
मानसिक उत्पीड़न के कारण आत्महत्या: विपक्ष
कांग्रेस के नेतृत्व वाली विपक्षी पार्टी यूडीएफ ने इस घटना को पुलिस बल के मनोबल को गिराने वाला करार दिया है. विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन ने आरोप लगाया कि विनीत ने मानसिक उत्पीड़न और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा छुट्टी देने से इनकार किए जाने के कारण यह कदम उठाया.
सतीशन ने मीडिया में आई खबरों का हवाला दिया जिसमें दावा किया जा रहा है कि विनीत ने अपनी गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जाने के लिए तीन बार छुट्टी के लिए आवेदन दिया था, लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं दी गई. सतीशन ने इसे 'अमानवीय' बताया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











