
पुलवामा के शहीदों की फैमिली से मिले पायलट, CM गहलोत को पत्र लिखकर की पुलिसकर्मियों पर एक्शन की मांग
AajTak
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि पुलवामा के शहीदों की वीरांगनाओं की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर इस मामले में जरूरी कार्यवाही की जाए. दरअसल शहीदों के परिजनों ने पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की जांच करवाने की मांग की है.
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में पायलट ने पुलवामा शहीदों की विधवाओं के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया है. सचिन पायलट ने लिखा, पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं ने आज मुझसे मिलकर अपनी मांगों के बारे में अवगत कराया. साथ ही पुलिस द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किए जाने की जानकारी भी दी.'
पायलट के मुताबिक शहीदों की विधवाओं ने अपने परिवार वालों को सरकारी नौकरी दिए जाने के नियमों में शिथिलता बरतने, उनके साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की जांच करवाने सहित अन्य मांगों का निराकरण करवाने का निवेदन किया है.
सीएम से किया अनुरोध
इस मामले को लेकर सचिन पायलट ने सीएम अशोक गहलोत से अनुरोध किया है कि पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर इस मामले में जरूरी कार्यवाही की जाए.
कड़ी कार्रवाई की मांग
इसके पत्र के अलावा सचिन पायलट ने आजतक से भी खास बातचीत की. पुलवामा शहीदों की विधवाओं के मुद्दे पर सचिन पायलट ने कहा, मुझे लगता है कि शहीदों की विधवाओं के मामले में जो हुआ वह निंदनीय है. मैं उनसे मिला और मुझे लगता है कि पुलवामा के शहीदों की विधवाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









