
पुतिन से मिले NSA डोभाल, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का कौन सा संदेश दिया?
AajTak
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की है. इस मुलाकात के बाद क्रेमलिन के प्रवक्ता ने पत्रकारों को संबोधित किया जिसमें उन्होंने पीएम मोदी और जेलेंस्की की मुलाकात पर बात की. उन्होंने इस सवाल का भी जवाब दिया कि जेलेंस्की ने डोभाल के हाथों क्या पुतिन के लिए कोई संदेश भिजवाया है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने समकक्षों के अलावा दूसरे देशों के नेताओं से विरले ही मिलते हैं. लेकिन जब गुरुवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल उनसे मिलने पहुंचे तो उन्होंने बड़ी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. एनएसए डोभाल रूसी राष्ट्रपति से सेंट पीट्सबर्ग के Konstantinovsky पैलेस में मिले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया यूक्रेन दौरे पर उन्हें ब्रीफ किया.
राष्ट्रपति पुतिन और एनएसए डोभाल की मुलाकात के बाद रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव से पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या अजीत डोभाल ने पुतिन को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का कोई संदेश दिया है.
पीएम मोदी पिछले महीने 23 अगस्त को यूक्रेन दौरे पर गए थे और उन्होंने राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की थी. इसी संबंध में पत्रकारों के सवाल के जवाब में पेसकोव ने कहा, 'ऐसा कोई संदेश नहीं आया है.'
रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता पेस्कोव ने यह भी कहा कि डोभाल ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के समाधान के संबंध में अपने देश के दृष्टिकोण से अवगत कराया.
पेस्कोव ने कहा, 'उन्होंने कीव में पीएम मोदी की मुलाकातों की मुख्य बातों से अवगत कराया और यूक्रेन संघर्ष को हल करने के लिए मोदी के दृष्टिकोण से बारे में भी जानकारी दी.'
उन्होंने कहा कि हालांकि, संघर्ष समाप्त करने के लिए कोई स्पष्ट पीस प्लान के बारे में कोई बात नहीं हुई.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











