
पुतिन से दोस्ती, जिनपिंग से बात, जंग के बीच शांति के प्रयास और ब्रिक्स का फ्यूचर एजेंडा... PM मोदी के रूस दौरे के 10 बड़े Takeaways
AajTak
भारत लौटने पर पीएम मोदी ने ब्रिक्स के दौरे को बेहद सफल बताते हुए रूस के राष्ट्रपति पुतिन, उनकी सरकार और रूस के लोगों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स समिट सभी सदस्य देशों के लिए सकारात्मकता लेकर आया है, जो जंग के इस माहौल में बहुत जरूरी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस में 16वें ब्रिक्स समिट में शिरकत करने के बाद वतन लौट आए हैं. उनका यह दौरा स्ट्रैटेजिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहा. दुनिया में कई मोर्चों पर लड़े जा रहे युद्ध के बीच कजान शहर में ब्रिक्स समिट में पीएम मोदी की मुलाकात रूस के राष्ट्रपति पुतिन के अलावा कई राष्ट्राध्यक्षों से हुई लेकिन सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रही मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक. ऐसे में इस समिट से भारत को क्या हासिल हो पाया है, इस पर गौर करने की जरूरत है.
भारत लौटने पर पीएम मोदी ने ब्रिक्स के दौरे को बेहद सफल बताते हुए रूस के राष्ट्रपति पुतिन, उनकी सरकार और रूस के लोगों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स समिट सभी सदस्य देशों के लिए सकारात्मकता लेकर आया है, जो जंग के इस माहौल में बहुत जरूरी है.
जब 5 साल बाद हुई मोदी और जिनपिंग की बातचीत
पीएम मोदी के इस पूरे दौरे का सबसे बड़ा 'हासिल' चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक थी. 2020 में गलवान घाटी में जो कुछ हुआ था, उसके बाद से दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी आसमान छू रही थी. लेकिन इस समिट के जरिए भारत और चीन के रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलनी शुरू हुई और दोनों बातचीत की मेज पर आ पाए.
कजान शहर में बुधवार को ब्रिक्स समिट से इतर पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक हुई. यह बैठक लगभग 50 मिनट की थी. इस दौरान दोनों नेताओं ने एलएसी पर सैन्य गतिरोध खत्म करने को लेकर बनी सहमति को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया. इस दौरान दोनों नेताओं ने एलएसी से सैनिकों के पीछे हटने और 2020 में जो विवाद शुरू हुआ था, उसे सुलझाने के लिए हुए समझौते का स्वागत किया.
युद्ध के दौर में एक बार फिर शांति की अपील

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











