
'पुतिन ने UN को मिडिल फिंगर दिखा दी', एंटोनियो गुटेरेस के दौरे के बाद कीव के मेयर हुए फायर
AajTak
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के कीव में होने के बावजूद रूस ने अपना हमला जारी रखा. यूक्रेन ने कहा है कि ऐसा करके पुतिन ने बता दिया है कि वो दुनिया की संस्थाओं का कितना सम्मान करते हैं.
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि रूस ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की कीव यात्रा के दौरान मिसाइलें बरसाकर UN को अपमानित करने की कोशिश की है. रूस के इस हमले के बाद कई दिनों से शांत कीव शहर एक बार फिर से दहल उठा है. बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति बहाली के लिए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस गुरुवार को कीव की यात्रा पर थे.
रूस ने गुरुवार को ही पूरे यूक्रेन में कई टारगेट को निशाना बनाया. रूस का टारगेट कीव में एक बहुमंजिला मकान था. इस हमले में एक रेडियो पत्रकार भी मारी गई हैं. इसके अलावा यूक्रेन की सेना के लिए लड़ते हुए एक पूर्व अमेरिकी मरीन भी मारा गया है. माना जा रहा है कि ये रूस-यूक्रेन युद्ध में पहले अमेरिकी नागरिक की मौत है. हालांकि अमेरिका ने इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होते ही रूस ने की मिसाइलों की बरसात
रूस ने कीव में ये हमला तब किया जब मुश्किल से एक घंटा पहले ही राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ एक प्रेस को संबोधित किया था.
रूस के इस हमले पर बिफरते हुए राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, "ये वैश्वकि संस्थानों के प्रति रूस का क्या रूख है इस ओर बखूबी से इशारा करता है, साथ ही यह घटना ये इशारा करती है कि रूस का नेतृत्व संयुक्त राष्ट्र और उससे जुड़ी संस्थाओं को अपमानित करने पर कैसे तुला है." जेलेंस्की ने एक वीडियो संबोधन में कहा कि इसलिए रूस के इस कदम का शक्तिशाली जवाब दिया जाना चाहिए."
ये पुतिन द्वारा गुटेरेस को मिडिल फिंगर दिखाने का तरीका

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











