
पुतिन जंग खत्म करने के मूड में नहीं! अगले साल के प्लान को लेकर बुलाई डिफेंस ऑफिसर्स की मीटिंग
AajTak
यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है. 24 फरवरी से दो देश मोर्चे पर डटे हुए हैं. इसी बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन बुधवार को सीनियर डिफेंस ऑफिसर्स के साथ मीटिंग करेंगे, ताकि अगले साल के लिए मिलिट्री टारगेट को निर्धारित किया जा सके.
यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है. 24 फरवरी से दो देश मोर्चे पर डटे हुए हैं. इसी बीच रूस के राष्ट्रपति बुधवार को सीनियर डिफेंस ऑफिसर्स के साथ मीटिंग करेंगे, ताकि अगले साल के लिए मिलिट्री टारगेट को निर्धारित किया जा सके. इसके साथ ही पुतिन अपने कमांडर्स के साथ यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध का भी आकलन करेंगे.
एजेंसी के मुताबिक राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने बॉडर्स को सुरक्षित रखने और नए खतरों से निपटने के लिए अपनी सिक्योरिटी सर्विस को आदेश दिए हैं. पुतिन ने उन 4 क्षेत्रों में को लेकर भी अलर्ट रहने के लिए कहा है, जिसे रूस ने अपना हिस्सा घोषित कर दिया था.
इससे पहले राष्ट्रपति पुतिन अचानक सोमवार को बेलारूस पहुंच गए थे. उनके साथ रक्षा और विदेश मंत्री भी शामिल थे. पुतिन के एकाएक बेलारूस दौरे से सभी हैरान रह गए. पुतिन 2019 के बाद पहली बार बेलारूस पहुंचे हैं और उन्होंने वहां राष्ट्रपति लुकाशेंको से मुलाकात की है.
पुतिन का कहना है कि उन्होंने बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको के साथ क्षेत्र में सिंगल डिफेंस स्पेश बनाने को लेकर चर्चा की है. पुतिन ने बेलारूस को रूस में मिलाए जाने की अटकलों के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रूस किसी तरह के विलय का इच्छुक नहीं है. उन्होंने कहा कि बेलारूस के युद्धविमानों के चालक दल को प्रशिक्षित करने के लुकाशेंको के प्रस्ताव का समर्थन करते हैं.
ये भी देखें

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











