
'पुतिन को लगा था समय उनके पक्ष में है, यूक्रेन ने उन्हें गलत साबित किया', बोले- जियो पॉलिटिकल एक्सपर्ट इयान ब्रेमर
AajTak
इयान ब्रेमर ने इस बात पर जोर देते हुए कि रूस के पास शांति वार्ता के लिए अभी भी अवसर है. उन्होंने कहा कि रूस को यूक्रेन के हाथों भारी रणनीतिक हार का सामना करना पड़ा है, इसके बावजूद अमेरिका और भारत सहित प्रमुख विश्व शक्तियां चाहती हैं कि दोनों देशों के बीच वार्ता हो.
अमेरिकी जियो-पॉलिटिकल एक्सपर्ट इयान ब्रेमर ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ तीन साल पुराने युद्ध को और बढ़ाना चाहते हैं. इयान ब्रेमर के मुताबिक पुतिन को लगता है कि समय उनके पक्ष में है, लेकिन यूक्रेन ने रूसी एयरबेसों पर ड्रोन हमले करके उनको दिखा दिया है कि उनका अनुमान गलत था. यूक्रेनी सेना ने 2 जून को रूस के 5 एयरफील्ड पर ड्रोन हमले किए और उसके 41 बॉम्बर जेट्स को नष्ट कर दिया. स्पाइडर वेब नाम से मशहूर यह ऑपरेशन फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन का रूस पर सबसे विनाशकारी ड्रोन हमला था.
इंडिया टुडे टीवी के साथ इंटरव्यू में इयान ब्रेमर ने कहा कि पुतिन कोई भी सार्थक कदम उठाने के लिए तैयार नहीं हैं, जिससे वह यूक्रेन के साथ शांति समझौते के लिए तैयार हो सकें. उन्होंने कहा, 'यदि पुतिन चीजों को स्पष्ट रूप से देखने के लिए तैयार हैं, तो यह उनके लिए अधिक गंभीरता से जुड़ने के लिए एक प्रोत्साहन होना चाहिए. लेकिन, रूस और यूक्रेन किसी शांति समझौते से बहुत दूर हैं. वे कैदियों की अदला-बदली के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन यह पहले भी किया जा चुका है और इसे अचानक युद्ध समाप्त होने के आशावाद का कारण नहीं बनना चाहिए.'
यह भी पढ़ें: सीजफायर के लिए रखी शर्त...सैनिकों के शवों की वापसी और कैदियों की अदला-बदली, रूस-यूक्रेन के बीच इन मुद्दों पर बनी बात
डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन शांति वार्ता की प्रगति से हैं नाखुश
उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जिन्होंने यह दावा किया था कि वह राष्ट्रपति बनने के 24 घंटे अंदर यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध समाप्त करा देंगे, पुतिन द्वारा युद्ध विराम पर सहमत न होने के कारण उनसे काफी निराश हो चुके हैं. इयान ब्रेमर ने कहा, 'ट्रंप पिछले कुछ हफ्तों में रूसी हमलों को लेकर अधिक चिंतित थे. उन्होंने पुतिन के साथ इस बात पर काफी समय बिताया है कि कैसे अमेरिका के साथ तालमेल बनाया जा सकता है, जिससे अमेरिका कुछ रूसी प्रतिबंधों को हटा सकता है. कैसे दोनों देश आर्कटिक सर्कल में महत्वपूर्ण खनिजों का दोहन कर सकते हैं.' ब्रेमर ने जोर देकर कहा कि रूस-यूक्रेन शांति वार्ता की प्रगति से नाखुश ट्रंप ने कहा है कि अब वह दोनों देशों पर कम ध्यान देंगे और मध्य पूर्व की ओर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.
यूक्रेन युद्ध में कूटनीतिक भागीदारी समाप्त कर सकते हैं ट्रंप

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








