
'पुतिन को पता है ट्रंप के साथ कैसे खेलना है...', पूर्व NSA ने वर्ल्ड वॉर रोकने के दावों का उड़ाया मजाक
AajTak
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने कहा कि दुनिया अब अधिक खतरनाक हो गई है. हमारे सामने जो असल संकट आया था, वो कोरोना का था. यह संकट लंबे समय तक रहा.
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने ट्रंप को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उनका कहना है कि ट्रंप के कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय संकट और गहराने वाला है, जिसका अंदाजा लगाना मुश्किल है.
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत रहे बोल्टन ने ट्रंप की समझ में कमी और उनकी अजीबोगरीब रणनीति की वजह से उन पर निशाना साधा.
गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, बोल्टन से जब रूस-यूक्रेन और इजरायल-गाजा युद्ध रुकवाने के ट्रंप के दावे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ट्रंप अपनी इसी तरह की बयानबाजी के लिए ही जाने जाते हैं. वह हमेशा जोश में इसी तरह के दावे करते रहे हैं.
बोल्टन ने कहा कि दुनिया अब अधिक खतरनाक हो गई है. हमारे सामने जो असल संकट आया था, वो कोरोना का था. यह संकट लंबे समय तक रहा था. हमें किसी विदेशी ताकत से नहीं बल्कि महामारी से खतरा रहा है.
पुतिन मंझे हुए खिलाड़ी हैं!
बोल्टन ने कहा कि उन्हें सबसे अधिक चिंता यूक्रेन के भविष्य की है. ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान और बाद में भी लगातार कहते रहे हैं कि वह रूस और यूक्रेन युद्ध को रुकवा देंगे. लेकिन ये उन्हें भी पता है कि वह ऐसा कुछ नहीं कर सकते. जहां तक रूस और पुतिन का सवाल है, अमेरिकी राष्ट्रपति के पद पर ट्रंप के चुने जाने से वह बहुत खुश हो रहे होंगे.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










