
पुतिन और बाइडेन के बीच फिर बढ़ी तल्खी, 2 रूसी डिप्लोमैट को अमेरिका ने निकाला
AajTak
यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिका और रूस के बीच राजनयिक रिश्ते भी दरकने लगे हैं. पहले रूस ने मॉस्को से दो अमेरिकी राजनयिकों को निकाल दिया था. उसके जवाब में अब अमेरिका ने भी दो रूसी राजनयिकों को देश से निष्कासित कर दिया है. दोनों देशों के रिश्ते के बीच तनाव देखने को मिल रहा है.
यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिका और रूस को अक्सर आमने-सामने देखा जा रहा था. लेकिन, अब एक-दूसरे पर एक्शन लेने का दौर शुरू हो गया है. पहले रूस ने अमेरिका के दो रायनयिक (Diplomats) को निष्कासित और सात दिन के अंदर देश छोड़ने का हुक्म सुनाया. अब अमेरिका ने भी शुक्रवार को जवाबी कार्रवाई की और दो रूसी डिप्लोमैट को निष्कासित कर दिया है और अमेरिका छोड़कर जाने का आदेश दिया है.
बाइडेन सरकार के विदेश विभाग ने कहा, हमने यह कार्रवाई रूस के जवाब में की है. मॉस्को ने दो अमेरिकी राजनयिकों को निष्कासित किया है और देश छोड़ने के लिए कहा है. आरोप लगाया कि यूएस डिप्लोमैट वहां एक रूसी नागरिक के साथ संपर्क में थे. ये नागरिक पहले रूस के व्लादिवोस्तोक शहर में इस साल बंद हो चुके अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में काम करता था. बाद में उसे 'मुखबिरी' के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
'गलत कार्रवाई का परिणाम भुगतना होगा'
प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक बयान में कहा, हमारे राजनयिकों के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मॉस्को में हमारे दूतावास कर्मियों के खिलाफ अस्वीकार्य कार्रवाइयों के परिणाम भुगतने होंगे. बताते चलें कि यह निष्कासन ऐसे समय में हुआ है, जब यूक्रेन में युद्ध को लेकर वॉशिंगटन और मॉस्को के बीच तनाव बढ़ा है. दोनों देशों के बीच लगातार शीत युद्ध देखा जा रहा है. उसके बाद अब राजनयिक संबंध अपने सबसे खराब स्तर पर पहुंच गए हैं.
'पहले रूस ने अमेरिकी रायनयिकों को निकाला था'
इससे पहले 14 सितंबर को रूस के विदेश मंत्रालय ने मॉस्को में अमेरिकी दूतावास के अधिकारी जेफरी सिलिन और डेविड बर्नस्टीन पर अवैध गतिविधि का आरोप लगाया और उन्हें सात दिनों के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया था. रूसी मंत्रालय ने कहा था कि वे वाणिज्य दूतावास के पूर्व कर्मचारी रॉबर्ट शोनोव के साथ संपर्क में थे. शोनोव पर यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई और संबंधित मुद्दों के बारे में अमेरिकी राजनयिकों के लिए जानकारी एकत्र करने का आरोप था.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








