
पुणे: NCP नेता के बेटे की SUV ने टेंपो को मारी टक्कर, नशे में गाड़ी चलाने का आरोप
AajTak
शरद पवार की पार्टी के नेता बंडू गायकवाड़ का बेटा सौरभ घटना के समय नशे में था. वह शराब पीकर गाड़ी चला रहा था. यह घटना मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे की है. इस घटना के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मुर्गियों को ले जा रहा एक टेंपो ट्रक खाली सड़क पर जा रहा है तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी उसे टक्कर मार देती है.
महाराष्ट्र के पुणे में ड्रिंक एंड ड्राइव का एक और मामला सामने आया है. एक तेज रफ्तार एसयूवी ने टेंपो ट्रक को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं. कार कथित तौर पर शरद पवार की पार्टी के एक नेता का बेटा चला रहा था.
सूत्रों के मुताबिक, यह घटना मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे की है. शरद पवार की पार्टी के नेता बंडू गायकवाड़ का बेटा सौरभ घटना के समय नशे में था. वह शराब पीकर गाड़ी चला रहा था.इस घटना के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मुर्गियों को ले जा रहा एक टेंपो ट्रक खाली सड़क पर जा रहा है तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी उसे टक्कर मार देती है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों वाहनों की टक्कर की वजह से टेंपो से मुर्गियां सड़क पर गिर जाती हैं. इस मामले में आरोपी सौरभ गायकवाड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
बता दें कि यह घटना पुणे के पोर्श कांड के लगभग दो महीने बाद हुई है. इस घटना में लग्जरी पोर्श कार ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी. आरोपी नाबालिग था जो शराब के नशे में था.
इसके अलावा सात जुलाई को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसमें एक बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटर पर सवार दो लोगों को 'एनी बेसेंट रोड वर्ली' में टक्कर मारी थी. जिसमें महिला स्कूटर के साथ 1.5 किलोमीटर तक घिसटते हुए गई थी और इस दौरान उसकी मौत हो गई थी. मृत महिला का नाम कावेरी नाखवा था. जिस समय कार ने स्कूटर को टक्कर मारी उस समय कावेरी के साथ उनके पति प्रदीप भी थे. जो इस सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे.
इस मामले का आरोपी 24 साल का मिहिर महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता राजेश शाह का बेटा है. इस घटना के बाद राजेश शाह को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










