
पुणे ISIS मॉड्यूल केस में एनआईए की जांच जारी, 3 लाख का इनामी संदिग्ध गिरफ्तार
AajTak
आरोपी इसी साल 19 जुलाई को उस वक्त पुणे पुलिस की हिरासत से भाग निकलने में भी कामयाब हो गया था, जब उसे मोहम्मद इमरान खान और मोहम्मद यूनुस साकी के साथ बाइक चोरी की कोशिश करते रंगे हाथों पकड़ा गया था. बाद में पता चला कि आरोपी आईएसआईएस से जुड़े थे.
पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल की गतिविधियों से जुड़ी जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आठवीं गिरफ्तारी की है. पकड़े गए संदिग्ध के बारे में माना जाता है कि वो विदेशी आतंकवादी संगठन की आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से शामिल था. वह मूल रूप से झारखंड राज्य का रहने वाला है.
संदिग्ध की पहचान शाहनवाज आलम पुत्र शफीउर रहमान आलम के तौर पर की गई है. वो झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमसांडी इलाके का रहने वाला है. जहां उसका घर पेलवल रोड, न्यू महमूदा हाउस में है. आरोप है कि शाहनवाज आलम पुणे में चल रहे आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ था.
जांच से खुलासा हुआ कि शाहनवाज ने छिपने की जगहों के तौर पर इस्तेमाल होने वाले कई ठिकानों की टोह ली और रेकी करने के साथ-साथ फायरिंग ट्रेनिंग के संचालन में भी अहम रोल निभाया था. यही नहीं इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेज (IED) बनाने के प्रशिक्षण में भी उसकी सक्रिय भूमिका थी.
खास तौर पर आरोपी इसी साल 19 जुलाई को उस वक्त पुणे पुलिस की हिरासत से भाग निकलने में भी कामयाब हो गया था, जब उसे मोहम्मद इमरान खान और मोहम्मद यूनुस साकी के साथ बाइक चोरी की कोशिश करते रंगे हाथों पकड़ा गया था. बाद में पता चला कि आरोपी आईएसआईएस से जुड़े थे. इसके बाद एनआईए ने शाहनवाज आलम की सूचना देने वाले को 3 लाख का ईनाम देने की घोषणा की थी.
आईएसआईएस पुणे मॉड्यूल मामले में एनआईए की जांच से पता चला है कि आरोपियों की योजना आईएसआईएस के एजेंडे को आगे बढ़ाने की थी. जिसके लिए देश की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की साजिश रची गई थी.
क्या है आईएसआईएस? आईएसआईएस को इस्लामिक स्टेट (आईएस), इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवंत (आईएसआईएल), इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस), दाएश, इस्लामिक स्टेट इन खुरासान प्रोविंस (आईएसकेपी), आईएसआईएस विलायत खोरासन और इस्लामिक स्टेट के नाम से भी जाना जाता है. इराक और शाम खुरासान (आईएसआईएस-के) सक्रिय रूप से भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं।

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











