
पुणे: 40 की महिला ने 25 साल के लड़के को प्रेम जाल में फंसाया, फिर पिलाई शराब, इस वजह से कर दिया कत्ल
AajTak
पुणे के चाकण में एक महिला ने कथित प्रताड़ना से परेशान होकर बेटे और उसके दोस्त के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी. 7 जनवरी को युवक को शराब पार्टी के बहाने नदी किनारे ले जाकर मार डाला और पहचान मिटाने की कोशिश की गई. 11 जनवरी को शव मिला. पुलिस ने सीसीटीवी, शराब की बोतलों और सिगरेट के अवशेषों से सुराग जुटाए. 20 दिन की जांच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुणे के चाकण इलाके में प्रेमी की कथित प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने अपने बेटे और उसके दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. 7 जनवरी को शराब पार्टी के बहाने सुनसान नदी किनारे ले जाकर युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई और पहचान मिटाने की कोशिश की गई. 11 जनवरी को शव मिला. सीसीटीवी, शराब की बोतलों और सिगरेट के अवशेषों से सुराग जुटाकर पुलिस ने 20 दिन बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया.
पुणे जिले के चाकण इलाके में प्रेमी की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने अपने बेटे और उसके दोस्त की मदद से प्रेमी की हत्या कर दी. इस सनसनीखेज मामले में उत्तर चाकण पुलिस ने 20 दिनों की कड़ी जांच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने घटनास्थल से मिली शराब की बोतलों और सिगरेट के अवशेषों के आधार पर हत्या का खुलासा किया.
मृतक की पहचान मुंजा धोंडीबा नरहरे (उम्र 25) के रूप में हुई है. उसके उषा नानासाहेब चव्हाण (उम्र 40, विवाहित) के साथ पिछले छह वर्षों से प्रेम संबंध थे. हालांकि, बीते कुछ महीनों से मुंजा उषा के साथ मारपीट करता था और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था.
बेटे के दोस्त के साथ रची हत्या की साजिश इस प्रताड़ना से परेशान होकर उषा चव्हाण ने अपने बेटे निखिल नानासाहेब चव्हाण (उम्र 21), जो काम के सिलसिले में पुणे आया था, को पूरी जानकारी दी. मां की आपबीती सुनने के बाद निखिल और उषा ने मिलकर मुंजा नरहरे की हत्या की साजिश रची. इस साजिश में निखिल के दोस्त स्वप्नील नरहरी पारधी को भी शामिल किया गया. खुद उषा पुणे आई.
पहले की शराब पार्टी, फिर पत्थर से कुचला 7 जनवरी को उषा चव्हाण ने मुंजा नरहरे को चाकण में मिलने के लिए बुलाया. गंगाखेड से चाकण पहुंचे मुंजा को निखिल और स्वप्नील ने बाइक पर बैठाया. इसके बाद तीनों ने खराबवाड़ी स्थित शराब दुकान से शराब की बोतलें खरीदीं और बिरदवाड़ी के पास एक सुनसान नदी के किनारे जाकर शराब पार्टी की. शराब पीते समय निखिल और स्वप्नील ने पीछे से मुंजा नरहरे पर हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी. पहचान मिटाने के इरादे से मृतक के चेहरे को पत्थरों से कुचलकर बुरी तरह विकृत कर दिया गया.
ऐसे हुआ मामले का खुलासा? घटना 7 जनवरी को हुई थी, जबकि 11 जनवरी को उसी इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना उत्तर चाकण पुलिस को मिली. पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की, लेकिन आरोपियों ने मृतक का मोबाइल फोन और पहचान पत्र लेकर भाग चुके थे, जिससे शुरुआत में कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












