
पुणे: शराब के नशे में दोस्त ने दी दोस्तों को गाली फिर हुआ खूनी खेल
AajTak
पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ ने एक दोस्त ने अपने जिगरी दोस्त की गर्दन पर चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि शराब के नशे में मृतक ने दोनों आरोपियों को गाली दी थी. जिसके इनके बीच विवाद हुआ और हत्या की वारदात हुई.
पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ ने एक दोस्त ने अपने जिगरी दोस्त की गर्दन पर चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बताया जा रहा है कि मृतक सूरज उर्फ जंजीर कांबले अपने दोस्त पंकज पचपिंडे और अमरदीप उर्फ लाखन जोगदंड के साथ शराब पी रहा था. इस दौरान किसी बात पर सूरज ने पंकज और अमरदीप को मां-बहन की गाली दी. फिर इनके बीच विवाद बढ़ गया और दोनों ने सूरज की गर्दन पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी और लाश को कपड़े में लपेट कर नाले में फेंक दिया. इसके बाद दोनों अपने गांव फरार हो गए. लेकिन पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
गाली देने पर दोस्तों ने दोस्त की हत्या
पुलिस ने बताया कि थेरगांव निवासी सूरज उर्फ जंजीर कांबले की पत्नी आरती ने 7 अक्टूबर को वाकड पुलिस स्टेशन में अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपी को ढूंढने के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले और मृतक के फोन की लोकेशन को ट्रेस किया. बावधन में एक नाले में उसकी लाश पड़ी मिली थी. जांच के दौरान पता चला कि उसने अपने दोस्तों के साथ शराब पी थी. इसके बाद दोनों को ढूंढा और उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










