
पुणे: शरद पवार-MVA नेताओं ने एथलेटिक्स ट्रैक का पार्किंग की तरह किया इस्तेमाल, भड़की बीजेपी
AajTak
भारतीय जनता पार्टी ने पुणे के शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एथलेटिक ट्रैक पर अपने वाहन चलाने और पार्क करने के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार और अन्य महा विकास अघाड़ी नेताओं की आलोचना की है. महाराष्ट्र खेल विभाग ने घटना के लिए औपचारिक रूप से माफी मांगी है.
भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने पुणे के शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एथलेटिक ट्रैक पर गाड़ी चलाने और पार्क करने के लिए नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) प्रमुख शरद पवार और अन्य महा विकास अघाड़ी(एमवीए) नेताओं पर निशाना साधा है. भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पूर्व प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र के खेल मंत्री सुनील केदार और राज्य मंत्री अदिति एस तटकरे के साथ पुणे के बालेवाड़ी क्षेत्र में खेल केंद्र का दौरा किया था. At a time when Indian athletes are preparing for Olympics, Sharad Pawar, former IOA president and other MVA ministers, in a brazen display of arrogance, run their cars on the tracks of Shivchhatrapati Sports Complex (Pune), because they didn’t want to climb two flights of stairs! pic.twitter.com/ufpfk04mQw
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








